scorecardresearch

बाजार की गिरावट के बीच रॉकेट बना ये डिफेंस स्टॉक, सितंबर तिमाही में मुनाफा 72% बढ़ा; शेयर में 7% की तेजी

सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के इस शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शानदार सितंबर तिमाही नतीजों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने पहली छमाही में भी दमदार प्रदर्शन किया।

Advertisement
AI Generated Image

सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) के शेयर में 7% की अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 

इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा पेश किए गए मजबूत सितंबर तिमाही के नतीजे हैं जो कंपनी ने बीते 24 अक्टूबर को जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि उसने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) में स्टैंडअलोन आधार पर अब तक का सबसे शानदार सितंबर तिमाही प्रदर्शन किया है।

advertisement

इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछली तिमाही के 156 करोड़ रुपये से 97% बढ़कर 306 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, EBITDA में 122% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) भी 72% बढ़कर 48 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 29 करोड़ रुपये था। यानी तिमाही आधार पर कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में जोरदार उछाल देखने को मिला है।

H1FY27 नंबर्स भी शानदार

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही (H1FY27) में भी शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 78% बढ़कर 639 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, EBITDA (अन्य आय को छोड़कर) 65% बढ़कर 165 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) भी 50% बढ़कर 71 करोड़ रुपये पहुंच गया। दूसरी तिमाही (Q2FY27) की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के 225 करोड़ रुपये से 72% बढ़कर 388 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA 59 करोड़ रुपये से 88% बढ़कर 111 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, शुद्ध मुनाफा 30 करोड़ रुपये से 54% बढ़कर 46 करोड़ रुपये हो गया। यानी कंपनी की कमाई और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 9:53 बजे तक 6.14% या 22.95 रुपये चढ़कर 396.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 5.68% या 21.30 रुपये की तेजी के साथ 396.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।