scorecardresearch

रडार पर इस डिफेंस कंपनी का शेयर! इसकी ग्रुप कंपनी ने 9,000 MT क्षमता वाले नए एक्सप्लोसिव प्लांट का किया उद्घाटन

कंपनी ने बताया कि Apollo Micro Systems Limited की ग्रुप कंपनी IDL Explosives Limited ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल के पास बोलकुंडा (Bolkunda) में नया बल्क एक्सप्लोसिव्स साइलो प्लांट शुरू किया है।

Advertisement

गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने बताया कि Apollo Micro Systems Limited की ग्रुप कंपनी IDL Explosives Limited ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल के पास बोलकुंडा (Bolkunda) में नया बल्क एक्सप्लोसिव्स साइलो प्लांट शुरू किया है। इस प्लांट की क्षमता 9,000 मीट्रिक टन है और यह 8.4 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है।

advertisement

कंपनी ने बताया कि यह प्लांट पूर्वी कोयला क्षेत्र (Eastern Coal Belt) और सेंट्रल कोल बेल्ट के बीच स्थित है। यहां से Eastern Coalfields Limited, Central Coalfields Limited और क्षेत्र के अन्य ग्राहकों को साइट पर तैयार किए जाने वाले बल्क एक्सप्लोसिव्स की आपूर्ति की जाएगी। इस नए प्लांट के शुरू होने से IDL Explosives के देशभर में फैले बल्क एक्सप्लोसिव्स प्लांट और साइलो नेटवर्क का विस्तार हुआ है। साथ ही, इससे कंपनी को Coal India की सहायक कंपनियों से मिलने वाले लंबी अवधि के बल्क एक्सप्लोसिव्स ऑर्डर को पूरा करने की क्षमता मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 1:26 बजे तक 2.47% या 9.80 रुपये गिरकर 386.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.31% या 9.15 रुपये टूटकर 386.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे Semi Active Laser Homing System (SALHS) के लिए Transfer of Technology (ToT) मिल गया है। यह तकनीक कंपनी की स्वदेशी और आधुनिक रक्षा तकनीक से जुड़ी क्षमताओं को मजबूत करेगी।

कंपनी ने बताया कि SALHS एक प्रिसीजन-गाइडेंस सिस्टम है, जिसे लेजर से चिन्हित किए गए लक्ष्य की ओर गोला-बारूद या म्यूनिशन को उड़ान के दौरान दिशा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।