AdTech कंपनी का बड़ा अधिग्रहण, 99.95% हिस्सेदारी खरीदने के बाद शेयर में करीब 3% की तेजी; जानें डिटेल
AdCounty Media ने डिजिटल विज्ञापन कारोबार को मजबूत करने के लिए बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। कंपनी ने Adaxx Adtech & Media में लगभग पूरी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस डील के बाद AdCounty Media का फोकस प्रोग्रामेटिक विज्ञापन और ब्रांडिंग सॉल्यूशंस पर भी बढ़ेगा। जानिए इस अधिग्रहण का कंपनी पर क्या असर होगा।

टेक्नोलॉजी आधारित डिजिटल एड और परफॉर्मेंस मार्केटिंग कंपनी, एडकाउंटी मीडिया इंडिया लिमिटेड (Adcounty Media India Ltd) ने आज निवेशकों को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी जिसके बाद स्टॉक बीएसई पर करीब 3% चढ़कर बंद हुआ। बीएसई पर आज यह शेयर 2.84% या 2.43 रुपये चढ़कर 88 रुपये पर बंद हुआ है।
कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि AdCounty Media India Ltd. ने Adaxx Adtech & Media LLP में 99.95% हिस्सेदारी 10 करोड़ रुपये में खरीदने की प्रक्रिया मार्च 2026 में पूरी की थी। इस अधिग्रहण के बाद Adaxx Adtech & Media LLP अब AdCounty Media की सब्सिडियरी कंपनी बन गई है।
कंपनी के मुताबिक, इस रणनीतिक डील का मकसद उसकी प्रोग्रामेटिक विज्ञापन और ब्रांडिंग क्षमताओं को मजबूत करना है। अधिग्रहण के बाद Adaxx Pro अब AdCounty Media के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में प्रोग्रामेटिक विज्ञापन और ब्रांडिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा।
इसके जरिए कंपनी ऑडियंस टारगेटिंग, डिजिटल मीडिया खरीदारी, कैंपेन ऑप्टिमाइजेशन, विज्ञापन इन्वेंट्री मैनेजमेंट और डिजिटल ब्रांड रीच जैसी सेवाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध करा सकेगी। AdCounty Media का कहना है कि Adaxx Pro के जुड़ने से वह ब्रांड्स को ज्यादा टारगेटेड और मापने योग्य डिजिटल विज्ञापन कैंपेन चलाने में मदद कर पाएगी।
कंपनी की मौजूदा सर्विस में प्रोग्रामेटिक एडवरटाइजिंग, कनेक्टेड टीवी, डिस्प्ले एडवरटाइजिंग, परफॉर्मेंस मार्केटिंग, मोबाइल एडवरटाइजिंग, Apple Search Ads और मजबूत रीसेलर मॉडल के जरिए एक्सक्लूसिव पब्लिशर मोनेटाइजेशन शामिल हैं। Adaxx Pro के साथ इन सेवाओं को जोड़कर कंपनी ब्रांड मार्केटिंग और परफॉर्मेंस आधारित कस्टमर एक्विजिशन, दोनों के लिए एक इंटीग्रेटेड डिजिटल एडवरटाइजिंग इकोसिस्टम तैयार करना चाहती है।
कंपनी के अनुसार, इस एकीकरण से ऑडियंस टारगेटिंग, मीडिया बाइंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, कैंपेन ऑप्टिमाइजेशन और डेटा आधारित विज्ञापन में उसकी क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, ब्रांड्स को अवेयरनेस, कंसिडरेशन और परफॉर्मेंस से जुड़े लक्ष्यों के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर कैंपेन चलाने में मदद मिलेगी।
इस अधिग्रहण से AdCounty Media का कारोबार केवल AI आधारित परफॉर्मेंस मार्केटिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डिस्प्ले एडवरटाइजिंग, ब्रांड बिल्डिंग और प्रोग्रामेटिक मीडिया जैसे क्षेत्रों तक भी बढ़ेगा। इससे कंपनी के लिए नए ग्राहकों, ब्रांड्स और विज्ञापन एजेंसियों के साथ काम करने के अवसर बढ़ सकते हैं।
AdCounty Media India Ltd. के चेयरमैन और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य जांगिड़ ने कहा कि Adaxx Adtech & Media और उसके प्रॉपराइटरी सॉल्यूशन Adaxx Pro का अधिग्रहण कंपनी की टेक्नोलॉजी आधारित विज्ञापन क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।
उनके मुताबिक, Adaxx Pro प्रोग्रामेटिक और ब्रांडिंग सॉल्यूशंस को मजबूत करेगा और कंपनी को ब्रांड्स व एजेंसियों के लिए ज्यादा एकीकृत समाधान देने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों की तकनीक और क्षमताओं के बीच तालमेल से एक ऐसा AdTech कारोबार तैयार करने की अच्छी संभावना है, जिसे बड़े स्तर पर बढ़ाया जा सके और वैश्विक बाजारों में भी इस्तेमाल किया जा सके।
कंपनी के बारे में
AdCounty Media India Limited एक टेक्नोलॉजी आधारित डिजिटल विज्ञापन और परफॉर्मेंस मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी का मुख्य फोकस मोबाइल ग्रोथ, AI की मदद से विज्ञापन और मार्केटिंग को बेहतर बनाने और बड़े स्तर पर नए यूजर्स जोड़ने वाले समाधान देने पर है। कंपनी तकनीक और AI का इस्तेमाल करके विज्ञापन अभियानों को ज्यादा प्रभावी बनाने, बेहतर नतीजे हासिल करने और कारोबार की डिजिटल पहुंच बढ़ाने में मदद करती है।

