scorecardresearch

रिकॉर्ड हाई पर ये हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, स्टॉक में कितना दम बाकी?

Aadhar Housing Finance के शेयरों ने ₹503.40 प्रति शेयर का नया हाई बनाया है। ये शेयर अपने एक साल के न्यूनतम स्तर से सिर्फ 4 महीनों में 72 प्रतिशत दौड़ चुका है।अब ऐसे में सवाल है कि क्या स्टॉक में आगे भी तेजी जारी रहेगी?

Advertisement
Aadhar Housing Finance
Aadhar Housing Finance

Aadhar Housing Finance के शेयरों ने सोमवार को 8.5 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹503.40 प्रति शेयर का नया हाई बनाया है। ये शेयर अपने एक साल के न्यूनतम स्तर से सिर्फ चार महीनों में 72 प्रतिशत दौड़ चुका है। वहीं पिछले 6 महीने में 52.07% का रिटर्न दिया है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या स्टॉक में आगे भी तेजी जारी रहेगी? 

advertisement

Aadhar Housing, हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में तेजी का फायदाउठाने के लिए तैयार है, जो कुछ ऐसे सेक्टर्स में से एक है जहां हेल्दी मूमेंटम जारी है, खासकर अफोर्डेबल यानि किफायती हाउसिंग स्पेस में। InCred Capital के BFSI सेक्टर के हेड रिसर्च-डायरेक्टर जिग्नेश शियाल का कहना है कि आधार हाउसिंग एक अच्छी स्थिति में है, जिसमें सैलरी पाने वाले और सेल्फ इम्प्लॉयड  ग्राहक और भौगोलिक विविधता शामिल भी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंनी में ग्रोथ की मजबूत संभावना दिखाई देती है और हमें विश्वास है कि मौजूदा वैल्यूएशन फेवरेल रिस्क रिवॉर्ड पेश करती है।

कंपनी में कितना दम?
ब्रोकरेज फर्म JM Financial का कहना है कि भारत की बड़ी लिस्टेड अफोर्डेबल हाउसिंह फाइनेंसर कंपनी पर नजरिया बुलिश है। कंपनी का किफायती आवास क्षेत्र में सबसे लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है, जिसमें कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹21,700 करोड़ हैं। Blackstone L.P का कंपनी के अधिग्रहण के बाद, कंपनी ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, ग्रोथ, प्रॉपिटिबिलिटी में महत्वपूर्ण प्रगति की है। ब्रोकरेज का कहना है कि आधार हाउसिंग FY24-26E के दौरान 26 प्रतिशत का EPS (प्रति शेयर आय) CAGR प्रदान करेगा, जिसके पीछे कई कारण हैं (1) 23 प्रतिशत CAGR AUM बढ़ोतरी (2) स्थिर मार्जिन, (3) ऑपरेटिंग लेवरेज और (4) स्थिर क्रेडिट कॉस्ट। ये FY25E और FY26E के लिए 4.3 प्रतिशत और 4.5 प्रतिशत का RoA ( रिटर्न ऑन एसेट) दिखाता है। IPO में ₹1000 करोड़ के निवेश के कारण, RoE (इक्विटी पर रिटर्न) 17 प्रतिशत पर मजबूत बना रहेगा।

क्या और तेजी बची है?
ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने इस शेयर पर खरीदारी की कॉल के साथ कवरेज शुरू की है और इसका टारगेट ₹600 रखा है, जो सोमवार (23 सितंबर) को BSE पर शेयर की क्लोजिंग वैल्यू ₹501 रही है। इस हिसाब से करीब 25 प्रतिशत की तेजी आने की संभावना है।

(डिस्क्लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से यहां किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय लें।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।