कौन-कौन सी राशियां मानी जाती हैं ‘मनी मैटर’ में मजबूत? जानिए किन राशियों के लोग निवेश में रह जाते हैं पीछे
क्या आपकी राशि तय करती है कि आप निवेश में मुनाफा कमाएंगे या नुकसान उठाएंगे? ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने कुछ राशियों को मनी मैटर में मजबूत बताया है। पढ़िए पूरी खबर

Which Rashi handles Money best: शेयर बाजार हो या प्रॉपर्टी, निवेश का नाम आते ही हर व्यक्ति के मन में मुनाफे और जोखिम की बात कौंधने लगती है। निवेश की दुनिया में अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या उनकी राशि यह तय कर सकती है कि उन्हें कहां पैसा लगाना चाहिए।
इसी विषय पर ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने बिजनेस टुडे को बताया कि राशि के आधार पर निवेश की दिशा का मोटा-मोटा अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।
कौन-सी राशियां मानी जाती हैं ‘मनी मैटर’ में मजबूत
शैलेंद्र पांडेय के अनुसार 12 राशियों में से तीन राशियां ऐसी हैं जो पैसे और निवेश के मामलों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली मानी जाती हैं। वृषभ, कन्या और मकर राशि को उन्होंने ‘मनी मैटर’ की प्रमुख राशियां बताया। उनके अनुसार इन राशियों के लोग आमतौर पर पैसों को संभालने, बचाने और सही जगह निवेश करने में बेहतर समझ रखते हैं।
ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों को स्वभाव के हिसाब से निवेश में कमजोर बताया। उनके अनुसार इन राशियों के लोग या तो निवेश में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते या फिर जब जोखिम उठाते हैं तो कई बार नुकसान झेलना पड़ता है। यानी इनका स्वभाव निवेश के लिए उतना अनुकूल नहीं माना जाता, खासकर जब बात लंबी अवधि की प्लानिंग की हो।
क्या सिर्फ राशि देखकर निवेश करना सही है?
हालांकि शैलेंद्र पांडेय ने साफ किया कि सिर्फ राशि के आधार पर निवेश का फैसला लेना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि असल में कुंडली यानी ग्रहों की स्थिति ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, जो यह तय करती है कि आपको निवेश में लाभ होगा या नुकसान। राशि केवल आपके मानसिक स्वभाव और सोचने के तरीके का संकेत देती है, न कि पूरी तरह से आपके आर्थिक भविष्य का फैसला करती है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

