EPF क्लेम हो सकता है रिजेक्ट! नौकरी बदलने के बाद भूलकर भी न करें यह गलती
लोग अक्सर नौकरी बदलते समय अपना सैलरी अकाउंट भी बदल देते हैं। ऐसा करना बहुत ही छोटी या मामूली सी बात लगती है, लेकिन ऐसा करने से भविष्य में आपको अपने पीएफ के पैसों को निकालने में मुसीबत हो सकती है।

अगर आपने भी हाल ही में अपनी नौकरी बदली है या फिर अपना सैलरी अकाउंट बदला है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकता है। लोग अक्सर नौकरी बदलते समय अपना सैलरी अकाउंट भी बदल देते हैं। ऐसा करना बहुत ही छोटी या मामूली सी बात लगती है, लेकिन ऐसा करने से भविष्य में आपको अपने पीएफ के पैसों को निकालने में मुसीबत हो सकती है।
गलत या अपडेट न की गई बैंक डिटेल्स के कारण आपका पीएफ क्लेम खारिज हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी जानकारी सही करके दोबारा आवेदन देना पड़ता है, जिससे पीएफ का पैसा निकालने में देरी होती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप पहले ही अपनी सभी बैंक डिटेल्स अपडेट कर लें, ताकि भविष्य में आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
हमेशा करें ईपीएफओ (EPFO) के साथ अपना खाता अपडेट
जब भी आप अपनी नौकरी या बैंक बदलते हैं, तो इस बात पर जरूर ध्यान दें कि आप अपना नया अकाउंट ईपीएफओ में भी अपडेट करें। ऐसा न करने पर पीएफ का पैसा निकालते समय आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
खुद करना होता है अपडेट
पीएफ खाते में आपकी नई डिटेल्स अपने आप अपडेट नहीं होती हैं। नौकरी बदलने पर आपका एम्प्लॉयर सैलरी रिकॉर्ड तो अपडेट कर सकता है, लेकिन आपका ईपीएफ खाता अलग तरीके से काम करता है। जब तक आप खुद अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से जुड़ी डिटेल्स अपडेट नहीं करते, तब तक आपकी जानकारी अपडेट नहीं होती।
क्लेम हो सकता है खारिज
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जो खाता आपने अपने पीएफ अकाउंट से लिंक किया है, वह हमेशा चालू हो। खाता बंद होने पर आपका पीएफ क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। ऐसा होने से आपका जमा किया हुआ सारा पैसा खतरे में पड़ सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर अपने यूएएन से जुड़े खाते की जांच करें।
- यह भी जांच लें कि आपका पैन और आधार दोनों वेरिफाइड हों।
- अगर डिटेल्स में कोई गलती हो, तो उसे तुरंत अपडेट करें, क्योंकि छोटी सी गलती से भी आपके पीएफ अकाउंट में समस्या आ सकती है।
कैसे बदलें ईपीएफओ में अपना खाता ?
ईपीएफओ में खाता अपडेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- ईपीएफओ ई-सेवा पोर्टल के ‘मैनेज’ सेक्शन में जाएं और ‘केवाईसी’ विकल्प चुनें।
- इसके बाद आपको आपकी डिटेल्स दिखाई देंगी। वहां आप अपना नया बैंक खाता और उसका आईएफएससी (IFSC) कोड अपडेट कर सकते हैं।
- ध्यान दें कि किसी तरह की टाइपिंग गलती न हो, वरना अपडेट प्रक्रिया में देरी हो सकती है।
- इसके साथ ही आपको अपने कैंसिल्ड चेक की फोटो भी अपलोड करनी पड़ सकती है।
इस तरह आप अपडेट की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। यह रिक्वेस्ट सीधे आपके एम्प्लॉयर के पास जाती है, जो इसे अपने अनुसार अप्रूव करते हैं।एम्प्लॉयर की स्वीकृति के बिना डिटेल्स अपडेट नहीं होतीं। अगर इसमें देरी हो, तो आप अपने एचआर विभाग से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

