scorecardresearch

LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया अपडेट तो सिलेंडर मिलने में हो सकती है दिक्कत

LPG ग्राहकों के लिए आज यानी 16 अगस्त बेहद जरूरी है। अगर आपने अब तक e-KYC पूरी नहीं की है तो तुरंत यह काम कर लें। डेडलाइन के बाद घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। जानिए e-KYC कैसे करें और किन ग्राहकों पर इसका असर पड़ सकता है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • LPG e-KYC पूरी करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त है, समय पर अपडेट न करने पर सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो सकती है।
  • Indane, HP Gas और Bharat Gas ग्राहकों को घरेलू रेट पर LPG सिलेंडर पाने में परेशानी आ सकती है।
  • Indian Oil ग्राहक IndianOil One App, डिस्ट्रीब्यूटर या डिलीवरी कर्मी के जरिए e-KYC पूरी कर सकते हैं।

अगर आपने अभी तक अपने LPG सिलेंडर की e-KYC पूरी नहीं की है तो आज यानी 16 अगस्त इसका आखिरी मौका है। Indane, HP Gas और Bharat Gas के ग्राहकों को गैस कंपनियों की तरफ से लगातार e-KYC पूरी करने के लिए अलर्ट भेजे जा रहे थे।

दिए गए अलर्ट के मुताबिक, तय तारीख तक e-KYC पूरी नहीं करने पर गैस कनेक्शन सस्पेंड होने या घरेलू रेट पर LPG सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द यह जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें।

advertisement

16 अगस्त तक e-KYC क्यों जरूरी?

गैस प्रोवाइडर कंपनियां ग्राहकों को मोबाइल मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए लगातार जानकारी दे रही थीं कि 16 अगस्त तक LPG e-KYC पूरी कर लें।

अगर तय डेडलाइन तक e-KYC नहीं होती है तो सिलेंडर की सप्लाई में परेशानी आ सकती है। साथ ही घरेलू रेट पर LPG सिलेंडर खरीदने में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में सिलेंडर महंगी दर पर लेना पड़ सकता है।

यानी e-KYC में देरी सीधे आपके रसोई के बजट पर असर डाल सकती है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कितनी है कीमत?

फिलहाल 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942 रुपये है।कोलकाता में घरेलू LPG सिलेंडर 968 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: 8वें वेतन आयोग से बढ़ी उम्मीद, जानिए हर Pay Commission में कितना बढ़ा बेसिक वेतन

इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के करोड़ों लाभार्थियों को हर साल चार LPG सिलेंडर की रिफिल पर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT दिया जा रहा है।

घर बैठे कैसे करें LPG e-KYC?

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ग्राहकों के लिए e-KYC की प्रक्रिया को आसान बनाया है। Indian Oil के ग्राहक IndianOil One App के जरिए घर बैठे यह काम पूरा कर सकते हैं।

इसके अलावा ग्राहक अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी e-KYC करा सकते हैं। सिलेंडर डिलीवरी करने वाले कर्मचारी की मदद से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

आज ही पूरा कर लें जरूरी काम

अगर आपकी LPG e-KYC अभी तक बाकी है तो आज ही इसे पूरा कर लेना जरूरी है। गैस कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक डेडलाइन निकलने के बाद घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है।

ऐसे में Indane, HP Gas या Bharat Gas कनेक्शन रखने वाले ग्राहकों के लिए e-KYC को समय पर पूरा करना जरूरी है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।