scorecardresearch

LIC ला रही 3 नई पॉलिसी! रिटायरमेंट में गारंटीड इनकम से लेकर हेल्थ और कैंसर कवर तक मिलेंगे फायदे

LIC 19 अक्टूबर 2026 से तीन नई बीमा योजनाएं लॉन्च करने जा रही है। इनमें रिटायरमेंट के बाद गारंटीड इनकम, अस्पताल में भर्ती होने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। जानिए इन योजनाओं में क्या खास है, कौन खरीद सकता है और कैसे मिलेगा फायदा।

Advertisement

In Short

  • LIC 19 अक्टूबर से लॉन्च करेगी तीन नई बीमा योजनाएं।
  • रिटायरमेंट के बाद गारंटीड इनकम और हेल्थ कवर का फायदा।
  • कैंसर का पता चलने पर तय रकम और मासिक इनकम का लाभ।

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 19 अक्टूबर 2026 से तीन नई बीमा योजनाएं लॉन्च करने जा रही है। इनमें रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई, अस्पताल में भर्ती होने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। LIC ने 13 अक्टूबर को जारी बयान में इन योजनाओं की जानकारी दी है। इनमें New Jeevan Dhara-II (Plan 892), Health Shield (Plan 907) और New Cancer Cover (Plan 908) शामिल हैं।

advertisement

LIC New Jeevan Dhara-II: रिटायरमेंट के बाद मिलेगी गारंटीड इनकम

LIC की New Jeevan Dhara-II एक डिफर्ड एन्युटी योजना है, जिसका मकसद रिटायरमेंट के बाद जीवनभर नियमित इनकम देना है।

इसमें पॉलिसी खरीदते समय ही एन्युटी रेट तय हो जाता है। ग्राहक सिंगल या रेगुलर प्रीमियम भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ एन्युटी की सुविधा भी मिलेगी।

इस योजना में निवेश की न्यूनतम उम्र 18 साल है, जबकि अधिकतम उम्र विकल्प के अनुसार 65 या 70 साल है। एन्युटी शुरू होने की न्यूनतम उम्र 30 साल रखी गई है। ग्राहक डिफरमेंट पीरियड के दौरान अतिरिक्त प्रीमियम देकर टॉप-अप एन्युटी भी ले सकते हैं।

LIC Health Shield: अस्पताल और गंभीर बीमारियों के लिए कवर

LIC का Health Shield प्लान अस्पताल में भर्ती होने और गंभीर बीमारियों से जुड़े खर्चों के लिए तय आर्थिक लाभ देता है।

इसमें अस्पताल में भर्ती होने पर रोजाना एक निश्चित रकम मिलेगी। बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारी की स्थिति में एकमुश्त भुगतान का प्रावधान है।

इस पॉलिसी की अवधि 15 साल है और प्रीमियम भी 15 साल तक देना होगा। मुख्य बीमित व्यक्ति की उम्र 18 से 65 साल होनी चाहिए। इसके अलावा 90 दिन से 20 साल तक के बच्चों को भी कवर किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

इसमें नो-क्लेम बेनिफिट और कुछ शर्तों के तहत प्रीमियम माफी की सुविधा भी मिलेगी।

LIC New Cancer Cover: कैंसर होने पर मिलेगी आर्थिक मदद

LIC की New Cancer Cover योजना में कैंसर का पता चलने पर तय रकम दी जाएगी।

शुरुआती स्टेज के निर्धारित कैंसर का पता चलने पर सम एश्योर्ड का 25% मिलेगा। वहीं, मेजर स्टेज कैंसर के मामले में 100% रकम दी जाएगी।

इसके अलावा मेजर स्टेज कैंसर होने पर 10 साल तक हर महीने सम एश्योर्ड का 1% इनकम के रूप में मिलेगा। बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर यह रकम नॉमिनी को दी जाएगी। सभी लाभ पॉलिसी की शर्तों के अनुसार होंगे।

इस प्लान में प्रवेश की उम्र 18 से 65 साल है।

advertisement

LIC की नई पॉलिसी कैसे खरीदें?

LIC की तीनों योजनाएं 19 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होंगी। ग्राहक इन्हें LIC के लाइसेंस प्राप्त एजेंट, कॉर्पोरेट एजेंट, ब्रोकर और इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म के जरिए खरीद सकेंगे।

इसके अलावा LIC की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने की सुविधा भी मिलेगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।