scorecardresearch

हर दिन ₹7 बचाकर बुढ़ापे में पा सकते हैं ₹5,000 मंथली पेंशन! इस सरकारी स्कीम से जुड़े 9 करोड़ से ज्यादा लोग

अटल पेंशन योजना एक बार फिर चर्चा में है। इस सरकारी स्कीम से 9 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और कम बचत में बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा का दावा किया जाता है। कौन कर सकता है निवेश, कितनी मिलेगी पेंशन और क्या हैं इसके बड़े फायदे? जानिए पूरी जानकारी इस खबर में।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • 9 करोड़ से ज्यादा लोग अटल पेंशन योजना से जुड़ चुके हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
  • रोज सिर्फ ₹7 की बचत से 60 साल के बाद ₹5,000 तक की गारंटीड मासिक पेंशन मिल सकती है।
  • पति-पत्नी दोनों को लाभ, साथ ही टैक्स बेनेफिट और नॉमिनी को जमा राशि लौटाने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आय और आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। सरकार ने इस योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को की थी। बीते 21 अप्रैल 2026 तक इस योजना से जुड़ने वाले लोगों की संख्या 9 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचाकर रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन पाना चाहते हैं।

advertisement

8 से 40 साल तक के लोग उठा सकते हैं फायदा

अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। हालांकि, यह योजना उन लोगों के लिए नहीं है जो आयकरदाता हैं या पहले रह चुके हैं। ऐसे में 40 साल से कम उम्र के लोग समय रहते इस योजना में निवेश कर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने तय पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है।

योजना की तीन बड़ी खासियतें

पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित इस सरकारी योजना को संपूर्ण सुरक्षा कवच भी कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि 60 साल की उम्र के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की गारंटीड मासिक पेंशन मिलती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Sukanya Samriddhi Yojana या Child FD? बच्चे के लिए कौन सी स्कीम ज्यादा फायदेमंद

यदि निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद पति या पत्नी को तय पेंशन मिलती रहती है। वहीं, दोनों की मृत्यु के बाद 60 वर्ष की आयु तक जमा की गई राशि नॉमिनी को वापस कर दी जाती है।

रोज 7 रुपये की बचत से 5,000 रुपये पेंशन

योजना के तहत अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में खाता खुलवाता है और रोज सिर्फ 7 रुपये यानी हर महीने 210 रुपये जमा करता है, तो 60 साल की उम्र के बाद उसे 5,000 रुपये महीने तक की पेंशन मिल सकती है।

वहीं, अगर किसी को 1,000 रुपये मासिक पेंशन चाहिए तो इसके लिए हर महीने सिर्फ 42 रुपये का निवेश करना होगा। पति-पत्नी दोनों इस योजना से जुड़कर कुल 10,000 रुपये तक मासिक पेंशन का लाभ ले सकते हैं।

खाता खुलवाने की प्रक्रिया

अटल पेंशन योजना का खाता खुलवाने के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता होना जरूरी है। आधार कार्ड और सक्रिय मोबाइल नंबर की मदद से खाता खोला जा सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले 92% लोग कर रहे हैं यह बड़ी गलती! हर साल गंवा रहे हैं हजारों रुपये

advertisement

योजना में मासिक, तिमाही और छमाही आधार पर राशि जमा करने की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही ऑटो डेबिट की सुविधा भी उपलब्ध है।

टैक्स बचाने का भी मिलेगा लाभ

अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। इस योजना में निवेश के जरिए 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का फायदा लिया जा सकता है। यानी यह योजना रिटायरमेंट के लिए पेंशन के साथ-साथ टैक्स बचाने का भी अवसर देती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।