scorecardresearch

HDFC बैंक का बड़ा बदलाव! UPI के जरिए ATM से कैश निकासी भी अब फ्री लिमिट में गिनी जाएगी - इस दिन से लागू होगा नियम

1 अप्रैल 2026 से बैंक के एटीएम पर UPI के जरिए की गई कैश निकासी भी उसी मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी, जो अभी डेबिट कार्ड निकासी पर लागू होती है। यानी फ्री लिमिट पार करते ही प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये और लागू टैक्स देना होगा, चाहे निकासी डेबिट कार्ड से हो या UPI से।

Advertisement

HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए अहम बदलाव की घोषणा की है। 1 अप्रैल 2026 से बैंक के एटीएम पर UPI के जरिए की गई कैश निकासी भी उसी मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी, जो अभी डेबिट कार्ड निकासी पर लागू होती है। यानी फ्री लिमिट पार करते ही प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये और लागू टैक्स देना होगा, चाहे निकासी डेबिट कार्ड से हो या UPI से।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

कितनी है फ्री लिमिट?

यह नियम सभी सेविंग्स और सैलरी अकाउंट धारकों पर लागू होगा। ग्राहक HDFC बैंक के एटीएम पर हर महीने पांच फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। दूसरे बैंकों के एटीएम पर मेट्रो शहरों में तीन और नॉन-मेट्रो में पांच फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं। तय सीमा पार करते ही 23 रुपये प्रति निकासी और टैक्स वसूला जाएगा।

ज्यादा कैश निकालने वालों पर असर

जो ग्राहक बार-बार एटीएम से कैश निकालते हैं, उन्हें अब कार्ड और UPI दोनों ट्रांजैक्शन जोड़कर गिनने होंगे। बैंकिंग एक्सपर्ट के मुताबिक यह कदम डिजिटल और फिजिकल चैनलों के नियम एक समान करने की दिशा में है। इससे कैश हैंडलिंग से जुड़े ऑपरेशनल खर्च को बैलेंस करने में मदद मिलेगी।

कुछ करंट अकाउंट को राहत

हालांकि कुछ चुनिंदा करंट अकाउंट धारकों को HDFC बैंक एटीएम पर अनलिमिटेड फ्री निकासी मिलती रहेगी। इनमें Biz Lite+, Biz Pro+, Biz Ultra+, Biz Elite+, Flexi, Plus, Activ, Ascent, Max Advantage, Max, Professional, Ecomm, Apex, Ultima, Merchant Advantage, Supreme, Startup (Smartup Alpha), SmartupMax, Smartup Growth और Giga Current Account शामिल हैं।

इंटरनेशनल निकासी पर अलग चार्ज

विदेश में एटीएम से कैश निकालने पर अलग शुल्क लागू होता है। नॉन-मैनेज्ड सेगमेंट के ग्राहकों से 125 रुपये प्लस टैक्स प्रति ट्रांजैक्शन और 3.5% क्रॉस-करेंसी मार्कअप लिया जाता है। मैनेज्ड सेगमेंट में यह शुल्क 110 रुपये प्लस टैक्स है, साथ में समान मार्कअप। विदेश में बैलेंस चेक करने पर 15 से 25 रुपये तक शुल्क लगता है।

घरेलू स्तर पर ज्यादातर मर्चेंट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डेबिट कार्ड उपयोग पर कोई चार्ज नहीं है, लेकिन IRCTC बुकिंग जैसी कुछ सेवाओं पर 1.8% सरचार्ज लागू रहता है।