Gold Loan मिलना है आसान, Bank या NBFC कहां से लोन लेना ठीक?
Gold Loan: गोल्ड लोन बैंक और NBFC से लिया जा सकता है। अब सवाल है कि इन दोनों में से कहां से लोन लेना सही है। हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं।

घर में सोना रखने से ज्यादा अच्छा कई लोगों गोल्ड लोन (Gold Loan) लेना पसंद करते हैं। गोल्ड लोन में ज्वैलरी को गिरवी रखा जाता है और उसके बदले गोल्ड की वैल्यू से पैसे मिलते हैं। इन पैसों के जरिये कई कामों को किया जाता है। वैसे तो गोल्ड लोन बैंक के जरिये भी लिया जा सकता है। हालांकि, अब कई गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) भी गोल्ड लोन देती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार गोल्ड लोन केवल बैंक और एनबीएफसी दे सकती है। वह गोल्ड के मार्केट वैल्यू का 75 फीसदी ही लोन दे सकती है। मान लीजिए कि अगर गोल्ड ज्वैलरी की कीमत 1 लाख रुपये है तो लोन सिर्फ 75,000 रुपये है।
अब सवाल आता है कि गोल्ड लोन बैंक या एनबीएफसी से किससे लेना अच्छा है।
कहां से ले गोल्ड लोन
बैंक और एनबीएफसी अलग ब्याज दरों पर गोल्ड लोन देते हैं। बैंक 9 से 10 फीसदी के इंटरेस्ट रेट पर गोल्ड लोन देते हैं। वहीं, एनबीएफसी रिस्क असेसमेंट के आधार पर लोन देते हैं। गोल्ड लोन का टेन्योर कुछ महीनो से लेकर तीन साल तक का होता है। कम टेन्योर पर ब्याज दर कम होती है तो वहीं लंबी अवधि के लोन का ब्याज दर भी ज्यादा होता है।
लोनधारक गोल्ड लोन की रीपेमेंट के लिए कई ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लोनधारक चाहें तो EMI के जरिये लोन का भुगतान कर सकते हैं। लोन की EMI पेमेंट में इंटरेस्ट भी शामिल होता है। अब सवाल आता है कि गोल्ड लोन कहां से लेना सही है। इसका जवाब है कि लोन लेने से पहले कस्टमर को उनसे जुड़े नियमों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। अगर शॉर्ट पीरियड में बैंक से कम एनबीएफसी का ब्याज दर है तो कस्टमर को एनबीएफसी से लोन लेना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
आज के समय में कई फेक एनबीएफसी कंपनी भी हैं। आपको हमेशा इस तरह की कंपनियों से बचना चाहिए। इसके अलावा जब भी गोल्ड लोन लें तो पहले कई बैंक और एनबीएफसी द्वारा दिए जाने वाले ब्याज की तुलना करें। इसके बाद नियमों व शर्तों को अवश्य पढ़ें। वहीं, आपको एक बार गोल्ड के लेटेस्ट रेट और मार्केट में उसकी वैल्यू के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
