Gen Z का बदलता ट्रेंड! कम उम्र में घर खरीदने की बढ़ी होड़, किराए से ज्यादा EMI क्यों बन रही पसंद
Gen Z अब कम उम्र में ही घर खरीदकर अपनी संपत्ति बना रहे हैं। जानिए आखिर क्यों युवा EMI को किराए से बेहतर मान रहे हैं और कैसे बदल रही है उनकी सोच? जानिए पूरी कहानी

In Short
- Gen Z जल्दी घर खरीदकर फाइनेंशियल सिक्योरिटी और बढ़ते किराए से बचाव पर फोकस कर रही है
- रिमोट वर्क के कारण छोटे शहरों और सबअर्बन एरिया में सस्ते घरों की डिमांड बढ़ी
- बड़े घरों की बजाय स्मार्ट, कॉम्पैक्ट और टेक-एनेबल्ड 1BHK-2BHK घर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं
Gen Z यानी 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए युवा, अब पहले की पीढ़ियों के मुकाबले काफी जल्दी घर खरीद रहे हैं। BASIC Home Loan की रिपोर्ट 'How Bharat Finances Its Housing Dreams' के मुताबिक, Millennials और Gen Z मिलकर देश में करीब 90-95% होम बायर्स का हिस्सा बनाते हैं। यह दिखाता है कि युवा अब जल्दी संपत्ति बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।
फाइनेंशियल सिक्योरिटी बनी सबसे बड़ी वजह
Gen Z के लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा का जरिया बन गया है। लगातार बढ़ते किराए से बचने के लिए वे जल्दी घर खरीदना बेहतर ऑप्शन मानते हैं। उनके लिए EMI देना किराए से ज्यादा फायदेमंद लग रहा है क्योंकि इससे भविष्य में एक स्थायी संपत्ति बनती है।
रिपोर्ट के मुताबिक रिमोट और हाइब्रिड वर्कशॉप कल्चर ने युवाओं की लोकेशन चॉइस को पूरी तरह बदल दिया है। अब Gen Z बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों और सबअर्बन इलाकों में भी घर खरीदने में रुचि दिखा रही है। इन जगहों पर प्रॉपर्टी सस्ती होने के साथ-साथ भविष्य में कीमत बढ़ने की संभावना भी ज्यादा होती है।
छोटे लेकिन स्मार्ट घरों की डिमांड
Gen Z बड़े और महंगे घरों के बजाय फंक्शनल स्पेस को प्राथमिकता देती है। 1 BHK या कॉम्पैक्ट 2 BHK जैसे घरों की मांग बढ़ रही है। साथ ही, वे ऐसे घर चाहते हैं जिनमें वर्क-फ्रॉम-होम के लिए अलग स्पेस, स्मार्ट टेक्नोलॉजी (जैसे IoT सिक्योरिटी) और इंटीग्रेटेड कम्युनिटी सुविधाएं मौजूद हों।
BASIC Home Loan के सीईओ और को-फाउंडर अतुल मोंगा के अनुसार, Gen Z बड़े 4BHK घरों की बजाय ऐसे छोटे, स्मार्ट और टेक-एनेबल्ड घरों को प्राथमिकता दे रही है जो उनकी वर्तमान लाइफस्टाइल के हिसाब से फिट बैठते हैं, न कि 20 साल बाद की जरूरतों के अनुसार।
आसान और लचीले लोन विकल्प
आजकल कस्टमाइज्ड और फ्लेक्सिबल होम लोन ऑप्शंस ने घर खरीदना आसान बना दिया है। डिजिटल प्रोसेस और कम ब्याज दरों की वजह से युवाओं के लिए क्रेडिट एक्सेस करना पहले से ज्यादा सरल और किफायती हो गया है।

