PF धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे अपना पैसा, जून से ही शुरू हो सकती है नई सुविधा
PF का पैसा अब निकालना बैंक से पैसे निकालने जितना होगा आसान। सरकार जल्द ही एक ऐसी सुविधा लाने वाली है, जिससे कागजी कार्रवाई की झंझट खत्म हो जाएगी। जानें अब आप अपने मोबाइल या ATM के जरिए अपना फंड कैसे पा सकेंगे? पढ़ें पूरी खबर।

In Short
- अब PF का पैसा सीधे ATM कार्ड और UPI के जरिए निकालना होगा मुमकिन।
- नई डिजिटल व्यवस्था इसी जून के अंत तक शुरू होने की पूरी संभावना है।
- नई सर्विस से PF धारकों को दस्तावेजी झंझटों से बड़ी राहत मिलेगी।
EPFO withdrawal update: अगर आप भी EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के सदस्य हैं, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) से मिली जानकारी के मुताबिक, अब PF का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है।
इसी महीने से शुरू हो सकती है नई सुविधा
EPFO के मुताबिक नई निकासी व्यवस्था को शुरू करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। तकनीकी तौर पर सिस्टम को पूरी तरह से एक्टिव करने का काम चल रहा है।
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो उम्मीद की जा रही है कि यह सुविधा इसी महीने यानी जून 2026 के खत्म होने से पहले लागू कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही सर्वर पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा, इस डिजिटल सिस्टम को लॉन्च कर दिया जाएगा।
कैसे काम करेगी यह नई व्यवस्था?
सरकार का मकसद PF निकालने के झंझट और कागजी कामों को खत्म करना है। इस नई योजना के तहत दो बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। पहला, EPFO ग्राहकों को एक विशेष ATM कार्ड दिया जा सकता है, जिसके जरिए सदस्य अपने PF खाते से सीधे पैसे निकाल सकेंगे।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Personal Loan vs Line of Credit: कौन सा विकल्प है आपके लिए बेहतर, जानिए ब्याज, EMI से जुड़ी हर जरूरी बात
वहीं दूसरा बड़ा बदलाव UPI सिस्टम को PF खातों से जोड़ना है, जिससे मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत पैसों का ट्रांजैक्शन करना संभव हो सकेगा। इन व्यवस्थाओं के जरिए सरकार डिजिटल सिस्टम को मजबूत बनाने और फंड तक लोगों की पहुंच को आसान बनाने का प्रयास कर रही है।
क्यों खास है यह बदलाव?
अभी तक PF का पैसा निकालने के लिए कई तरह के फॉर्म भरने पड़ते हैं और काफी इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इस डिजिटल बदलाव के बाद लोगों को इन मुश्किलों से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! PF के पैसों से जुड़े मामले पर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
सरकार का पूरा फोकस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर है ताकि हर सदस्य को अपने फंड तक सीधी और तेज पहुंच मिल सके।इस कदम को EPFO के डिजिटल सफर में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
सिस्टम तैयार होते ही करोड़ों PF मेंबर्स को यह सुविधा मिल जाएगी। इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि बुरे वक्त में पैसे निकालने के लिए उन्हें किसी लंबी प्रक्रिया का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

