Advertisement
‘यमराज भी नहीं खुलवा सकते थे फाइलें’, सीएम योगी ने पुराने IAS सिस्टम पर कसा तंज
नई दिल्ली,UPDATED: Jun 18, 2026 12:34 IST
लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरानी अफसरशाही पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर सिस्टम जो 1972 से अटका हुआ था, उसे IAS अफसरों ने फाइलों में दबाकर रखा था। सीएम योगी ने मजाक में कहा कि ये फाइलें इतनी गहराई में दफन कर दी जाती थीं कि खुद यमराज भी उन्हें नहीं खुलवा सकते थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनकी सरकार ने UP पुलिस को मॉडर्न बनाया है, फोरेंसिक लैब की संख्या बढ़ाई है और अब हर जिले में साइबर थाना शुरू हो चुका है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।
