scorecardresearch

EPFO के नए नियम हुए लागू! अब ₹15,000 तक की सैलरी पर ही 12% PF योगदान अनिवार्य, जानिए आपके लिए क्या बदला

PF के नए नियमों में कर्मचारियों की बचत और पैसे निकालने के तरीके को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब जरूरी PF की सीमा साफ कर दी गई है और ज्यादा पैसा जमा करना कर्मचारी की मर्जी पर होगा। पैसे निकालने के नियम भी आसान किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • नए नियमों के मुताबिक,1 लाख वेतन पर भी जरूरी PF सिर्फ 1,800 रुपये रहेगा।
  • इसके अलावा 1,800 रुपये से ज्यादा PF जमा करना कर्मचारी की मर्जी होगी।
  • PF से पैसा निकालने की 13 श्रेणियां घटाकर 3 कर दी गई हैं।

EPFO New Rules 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने 2026 के नए नियमों में करीब 8 करोड़ एक्टिव मेंबर्स के लिए कई अहम बदलाव साफ किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव PF में जमा होने वाली रकम को लेकर है। 

1 लाख सैलरी पर भी अनिवार्य PF 1,800 रुपये

advertisement

Employees’ Provident Funds Scheme 2026 के तहत PF का 12% योगदान सिर्फ 15,000 रुपये महीने की तय वेतन सीमा तक ही जरूरी होगा।

यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1 लाख रुपये महीना है, तब भी उसे जरूरी PF के तौर पर सिर्फ 1,800 रुपये जमा करने होंगे। 15,000 रुपये से ऊपर की सैलरी पर PF जमा करना कर्मचारी की अपनी मर्जी पर होगा।

ज्यादा PF जमा करना अब अपनी पसंद पर

नए नियमों में जरूरी PF और अतिरिक्त PF के बीच साफ अंतर किया गया है। कर्मचारी चाहे तो तय वेतन सीमा से ऊपर की कमाई पर भी ज्यादा PF जमा कर सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: आज भी नहीं चला EPFO का पोर्टल! जानिए क्या हो रही है दिक्कत?

कंपनी चाहे तो कर्मचारी की इस अतिरिक्त बचत के बराबर रकम अपनी तरफ से जमा कर सकती है, लेकिन कंपनी के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं होगा। कर्मचारी और कंपनी दोनों इस अतिरिक्त योगदान को कभी भी कम या बंद कर सकते हैं।

पुराने सदस्यों की सदस्यता जारी रहेगी

EPFO की सदस्यता से जुड़े नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो कर्मचारी पहले से इस योजना के तहत आते थे, वे 2026 के नए नियमों में भी सदस्य बने रहेंगे। इससे पुराने सदस्यों की सुविधा और सुरक्षा जारी रहेगी।

PF से पैसा निकालने के नियम आसान हुए

पहली कैटेगरी जरूरी कामों के लिए है। इसमें बीमारी, पढ़ाई और शादी जैसे खर्च शामिल हैं। इसके अलावा दूसरी कैटेगरी घर से जुड़ी जरूरतों के लिए है। इसमें घर खरीदना, घर बनाना और घर से जुड़े दूसरे खर्च शामिल होंगे।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: होटल में चेक-इन, सिम कार्ड, नौकरी...जानिए Masked Aadhaar कहां चलेगा और कहां नहीं? ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

तीसरी कैटेगरी खास सिचुएशन के लिए है। इसमें योजना के तहत आने वाली बाकी जरूरी जरूरतें शामिल होंगी।

PF खाते में 25% बैलेंस रखना होगा जरूरी

EPFO सदस्य अपने योग्य बैलेंस का 100% तक पैसा निकाल सकेंगे। इसमें कर्मचारी और कंपनी दोनों की तरफ से जमा रकम शामिल होगी। हालांकि, खाते में कुल जमा रकम का कम से कम 25% हिस्सा बचा रहना जरूरी होगा। इसका मकसद यह है कि रिटायरमेंट के लिए कुछ रकम सुरक्षित बनी रहे।

कंपनियों के लिए भी नए नियम

advertisement

नए नियमों में कंपनियों के लिए जानकारी जमा करने की जिम्मेदारी भी बढ़ाई गई है। हर कंपनी को योजना लागू होने के 15 दिन के भीतर Form V में एक साथ जानकारी जमा करनी होगी। इसमें कर्मचारी का आधार, पैन, UAN, कुल वेतन और PF के लिए माने जाने वाले वेतन की जानकारी देनी होगी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।