अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया ट्विस्ट! मंदिर में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूले गए थे पैसे?
राम मंदिर चढावा चोरी केस में जांच अब नए मोड पर पहुंच गई है। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने कुछ ऐसे पहलुओं की जांच शुरू की है, जो इस मामले को और बडा बना सकते हैं।

In Short
- राम मंदिर चढावा चोरी केस की जांच अब चोरी और बरामदगी से आगे बढकर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने के सवालों तक पहुंच गई है।
- पुलिस मंदिर में हुई करीब 125 नौकरियों की जांच कर रही है और यह देखा जा रहा है कि किसे कब, किस आधार पर और किसकी मंजूरी से नौकरी दी गई।
- जांच में नौकरी से जुडे लोगों के कागज, बैंक खाते और पैसों के लेन-देन की जांच होगी और यह जानकारी SIT रिपोर्ट में भी शामिल हो सकती है।
Job Bribe Angle Emerges: अयोध्या के राम मंदिर से जुडी जांच अब चढावे की चोरी से आगे बढकर नौकरी के नाम पर पैसे लेने के सवालों तक पहुंच गई है। पुलिस पहले चोरी हुए पैसे और बरामदगी की जांच कर रही थी, लेकिन पूछताछ में ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनसे नौकरियों पर सवाल उठने लगे हैं। अब जांच में यह देखा जा रहा है कि क्या मंदिर में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए गए थे?
चोरी की जांच में 125 नौकरियों पर उठे सवाल
राम मंदिर के चढावे की चोरी के मामले में पुलिस पहले पैसे और बरामदगी की जांच कर रही थी। अब पूछताछ में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनसे मंदिर में हुई करीब 125 नौकरियों पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या मंदिर में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए गए थे? साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि मामला सिर्फ कुछ लोगों तक था या इसके पीछे कोई बडा खेल चल रहा था।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: अयोध्या चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़! आरोपी के ठिकाने से मिले अमेरिकी डॉलर - पूरी डिटेल यहां
नौकरियों की मंजूरी और कागजों पर उठे सवाल
जांच में अब सबसे बडा सवाल यह है कि मंदिर में ये नौकरियां किसके कहने पर दी गईं? पूछताछ में ट्रस्ट से जुडे एक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। पुलिस अब यह देख रही है कि नौकरी देने में उस व्यक्ति का कितना हाथ था? साथ ही कई कर्मचारियों के नौकरी से जुडे कागज और बाकी जरूरी डॉक्यूमेंट की भी जांच हो रही है। कुछ मामलों में कागज तुरंत नहीं मिले, इसलिए अब हर नौकरी को अलग-अलग देखा जा रहा है कि किसे कब रखा गया, किस आधार पर रखा गया और उसके कागज पूरे हैं या नहीं?
बैंक खातों से SIT रिपोर्ट तक पहुंचेगी जांच
अब जांच सिर्फ कागजों तक नहीं रहेगी। पुलिस अब उन लोगों के बैंक खातों और पैसों के आने-जाने की भी जांच करेगी, जिनके नाम नौकरी मामले से जुड रहे हैं। यह पता लगाया जाएगा कि नौकरी मिलने से पहले या बाद में किसी खाते में ऐसा पैसा आया या गया था, जिस पर सवाल उठ रहे हों? नौकरी से जुडी ये बातें SIT रिपोर्ट में भी शामिल हो सकती हैं। अभी जांच चल रही है और पूरी तस्वीर रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

