scorecardresearch

कैश निकालना है या चेक जमा करना? 3 दिन बैंक बंद रहने से पहले जान लें पूरी जानकारी

बैंक ग्राहकों के लिए आने वाले तीन दिन अहम हैं। 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल और 12-13 सितंबर की छुट्टी के चलते शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। जरूरी काम के लिए पहले से तैयारी कर लें।

Advertisement

In Short

  • 11 सितंबर को बैंक हड़ताल, 12-13 सितंबर को छुट्टी से प्रभावित रहेगा कामकाज।
  • UFBU की 5 वर्किंग डे समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल।
  • ब्रांच का काम प्रभावित, लेकिन UPI और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी।

अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम कराना है तो अगले कुछ दिनों का शेड्यूल जरूर देख लें। 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण कई बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसके बाद 12 सितंबर को सेकंड सैटरडे और 13 सितंबर को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

advertisement

ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी काम है तो आपको बैंक शाखा में काम के लिए 14 सितंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।

बैंक यूनियनों ने बुलाई है हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को एक दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इसे देखते हुए बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही जरूरी काम निपटाने की सलाह दी है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी ग्राहकों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

5 वर्किंग डे समेत कई मांगें

UFBU में एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीओसी और आईएनबीईएफ जैसी सात बैंक यूनियनें शामिल हैं। ये बैंकिंग वर्कफोर्स के 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं।

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग 5 वर्किंग डे लागू करने की है। इसके तहत बैंक में सोमवार से शुक्रवार तक काम करने की व्यवस्था की मांग की गई है। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम में बदलाव और कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दे भी मांगों में शामिल हैं।

कौन-कौन से बैंकिंग काम होंगे प्रभावित?

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में होने वाले कई मैनुअल काम प्रभावित हो सकते हैं। इनमें कैश जमा और निकासी, चेक जमा और क्लियरेंस, ड्राफ्ट और पे-ऑर्डर से जुड़े काम, पासबुक अपडेट और शाखा में होने वाले दूसरे काम शामिल हैं।

अगर इनमें से कोई काम जरूरी है तो उसे पहले पूरा कर लेना बेहतर होगा।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक शाखाओं में काम प्रभावित होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से इस्तेमाल की जा सकेंगी।

पैसे भेजने और भुगतान के लिए UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहक GPay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे ऐप के जरिए UPI भुगतान कर सकते हैं।

Image Credit : Aaj Tak

इसके अलावा NEFT, RTGS और IMPS जैसी सुविधाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैश की जरूरत है तो पहले करें तैयारी

अगर आपको इन दिनों कैश की जरूरत पड़ सकती है तो आखिरी समय का इंतजार न करें। बैंक शाखा बंद रहने की स्थिति में ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कुछ जगहों पर कैश जमा और निकासी के लिए ADWM मशीनों की सुविधा भी उपलब्ध होती है। हालांकि, हड़ताल के दौरान ATM पर सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा दबाव हो सकता है।

advertisement

CSP से मिल सकती हैं कुछ बैंकिंग सुविधाएं

कई बैंकों के कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) के जरिए भी कुछ बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। हालांकि, वहां मिलने वाली सुविधाएं बैंक और संबंधित CSP के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

इसलिए किसी खास काम के लिए जाने से पहले यह जांच लेना बेहतर होगा कि वह सुविधा उपलब्ध है या नहीं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।