99% पैसा बाजार में लगा चुका है Quant Mutual Fund, संदीप टंडन ने बताया अब कहां दिख रहा मौका
बिजनेस टुडे के शो मार्केट मास्टर्स में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि संदीप टंडन ने कहा की Quant Mutual Fund की ज्यादातर स्कीमें अब 98-99% तक निवेशित हैं।

In Short
- Quant Mutual Fund की ज्यादातर स्कीमें अब 98-99% तक निवेशित हैं, जिससे फंड हाउस का शेयर बाजार पर मजबूत भरोसा दिखता है।
- संदीप टंडन ने Data Center थीम पर बड़ा दांव लगाया है और इससे जुड़ी पावर, टेलीकॉम व फाइबर कंपनियों में निवेश बढ़ाया है।
- क्वांट ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश घटाया है और फिलहाल सर्विसेज व प्रोडक्ट आधारित कंपनियों को ज्यादा पसंद कर रहा है।
क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) के संस्थापक और मुख्य निवेश अधिकारी (CIO) संदीप टंडन ने शेयर बाजार को लेकर अपना भरोसा और बढ़ा दिया है।
बिजनेस टुडे के शो मार्केट मास्टर्स में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि संदीप टंडन ने कहा की Quant Mutual Fund की ज्यादातर स्कीमें अब 98-99% तक निवेशित हैं। संदीप टंडन ने बताया कि अप्रैल से ही क्वांट का रुख शेयर बाजार को लेकर पॉजिटिव था और अब उसी सोच को निवेश रणनीति में पूरी तरह उतार दिया गया है।
लगभग सारा पैसा बाजार में लगाया
टंडन के मुताबिक, स्मॉलकैप फंड जैसी कुछ स्कीमों में जरूरी कैश रखने को छोड़कर बाकी ज्यादातर पैसा बाजार में निवेश कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "अगर हम निवेशकों को कोई सलाह देते हैं, तो पहले हमें खुद उस पर अमल करना चाहिए।"
ये खबर पढ़ना ना भूलें: BSE के नए Saatvik Index से चमक सकता है एथिकल म्यूचुअल फंड्स का भविष्य - जानिए पूरी डिटेल
उन्होंने साफ किया कि यह फैसला किसी भावनात्मक सोच या बाजार के छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को देखकर नहीं लिया गया है। यह पूरी तरह डेटा और निवेश के अवसरों का एनालिसिस कर के लिया गया है। उनका मानना है कि बाजार में अभी भी कई ऐसे सेक्टर हैं जहां अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
डेटा सेंटर थीम पर बड़ा भरोसा
क्वांट की सबसे बड़ी थीमैटिक रणनीति डेटा सेंटर सेक्टर रही है। टंडन का कहना है कि भारत में AI थीम में सीधे निवेश के ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं, इसलिए डेटा सेंटर इस ट्रेंड का सबसे अच्छा और व्यावहारिक तरीका बनकर सामने आया। उन्होंने कहा कि भारत में AI थीम को सीधे नहीं खेल सकते, इसलिए डेटा सेंटर ही सबसे प्रमुख थीम रही।
फंड हाउस ने डेटा सेंटर से जुड़े पावर, टेलीकॉम, फाइबर ऑप्टिक और कुछ चुनिंदा उपकरण बनाने वाली कंपनियों में निवेश बढ़ाया है। टंडन के अनुसार, इस थीम में क्वांट करीब 30% तक ओवरवेट रहा, जिससे पिछले तीन महीनों में फंड के प्रदर्शन को अच्छा सहारा मिला।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सतर्कता
दूसरी तरफ, क्वांट ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपना निवेश कुछ कम किया है। टंडन का मानना है कि रुपये पर दबाव, खाद्य महंगाई और कारोबार से जुड़ी अनिश्चितताओं का असर इस सेक्टर की कमाई पर पड़ सकता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: बाजार में उथल-पुथल, फिर भी SIP का जलवा कायम! भारतीय निवेशकों की बदलती मैच्योरिटी देख एक्सपर्ट हैरान
हालांकि फंड हाउस ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है, लेकिन फिलहाल उसकी ज्यादा पसंद सर्विसेज और प्रोडक्ट आधारित कंपनियां हैं। उनका मानना है कि इन कंपनियों में मांग और मार्जिन अपेक्षाकृत ज्यादा स्थिर बने हुए हैं।
सही सेक्टर चुनने पर जोर
क्वांट म्यूचुअल फंड के संदीप टंडन का कहना है कि मौजूदा बाजार में सिर्फ जोखिम लेने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सही सेक्टर चुनना ज्यादा जरूरी है। उनके मुताबिक, यह समय मैन्युफैक्चरिंग में कम निवेश रखने और नए अवसरों पर फोकस करने का है।

