scorecardresearch

AI डील की खबर से रॉकेट बना यह IT शेयर! SpaceX के साथ चर्चा की जानकारी के बाद 19% उछला स्टॉक

सुबह 11:17 बजे तक कंपनी के 1,11,74,284 (1.11 करोड़) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। शेयर में आज यह तेजी कंपनी द्वारा आज दिए गए एक अपडेट के बाद आई है।

Advertisement
AI Generated Image

IT Stock: स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) के शेयर में आज बंपर तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर आज 19% से ज्यादा चढ़कर ट्रेड कर रहा है। 

सुबह 11:17 बजे तक कंपनी के 1,11,74,284 (1.11 करोड़) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। शेयर में आज यह तेजी कंपनी द्वारा आज दिए गए एक अपडेट के बाद आई है। कंपनी ने आज बाजार खुलने से पहले अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में संभावित कारोबारी अवसरों को लेकर SpaceX International Ltd. के साथ शुरुआती स्तर पर चर्चा कर रही है।

advertisement

फिलहाल दोनों कंपनियों के बीच केवल जानकारी शेयर करने और संभावित सहयोग के क्षेत्रों का आकलन करने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। कंपनी का मानना है कि AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग भविष्य में बड़े अवसर पैदा कर सकती है।

हालांकि BCSSL ने स्पष्ट किया है कि यह चर्चा पूरी तरह शुरुआती और नॉन-बाइंडिंग है, यानी इससे किसी संयुक्त उद्यम (JV), निवेश, साझेदारी या किसी अंतिम समझौते की गारंटी नहीं बनती।

Blue Cloud Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:20 बजे तक बीएसई पर 19.05% या 3.44 रुपये की तेजी के साथ 21.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Blue Cloud के बारे में

Blue Cloud Softech Solutions Limited एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो डिजिटल और क्लाउड आधारित सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्रों में नए कारोबारी अवसरों की तलाश कर रही है। कंपनी का फोकस आधुनिक तकनीक के जरिए ग्राहकों को बेहतर समाधान और सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।