
Paisabazaar ने लॉन्च किया म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म, ₹10 से शुरू होगी Daily SIP की सुविधा
Paisabazaar ने अपने प्लेटफॉर्म पर Mutual Funds की शुरुआत कर दी है। कंपनी अब क्रेडिट सेवाओं के साथ बचत और निवेश से जुड़ी सुविधाएं भी देगी। Daily SIP के जरिए ग्राहक छोटी रकम से निवेश शुरू कर सकेंगे। जानिए कंपनी की नई योजना और ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में।

In Short
- Paisabazaar ने क्रेडिट के बाद अब Mutual Funds सेगमेंट में कदम बढ़ाया है।
- कंपनी ने Daily SIP सुविधा शुरू की है, जिसमें ₹10 से निवेश की शुरुआत की जा सकती है।
- - अब ग्राहक एक ही प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट, बचत और निवेश से जुड़ी सुविधाएं पा सकेंगे।
भारत के प्रमुख फाइनेंशियल प्रोडक्ट मार्केटप्लेस और फ्री क्रेडिट स्कोर प्लेटफॉर्म Paisabazaar ने अपने प्लेटफॉर्म पर Mutual Funds की शुरुआत की है। इसके साथ ही कंपनी ने क्रेडिट आधारित प्लेटफॉर्म से आगे बढ़कर एक ऐसा फाइनेंशियल मार्केटप्लेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जहां ग्राहक अपनी देनदारियों के साथ-साथ अपनी संपत्ति को भी मैनेज कर सकेंगे।
Paisabazaar ने पिछले साल प्लेटफॉर्म पर Bonds और Fixed Deposits जैसी सेवाएं भी शुरू की थीं। अब Mutual Funds जोड़ने के बाद कंपनी का फोकस उधार, बचत और निवेश से जुड़ी जरूरतों को एक ही जगह पूरा करने पर है।
क्रेडिट रहेगा कंपनी की ग्रोथ रणनीति का हिस्सा
Paisabazaar के CEO संतोष अग्रवाल ने कहा कि क्रेडिट कंपनी के लिए आगे भी मुख्य आधार बना रहेगा, लेकिन ग्राहकों की आर्थिक जरूरतें सिर्फ उधार लेने तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि Mutual Funds लॉन्च करने के साथ कंपनी एक बड़े फाइनेंशियल मार्केटप्लेस को तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
कंपनी का उद्देश्य ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो ग्राहकों की अलग-अलग वित्तीय जरूरतों में मदद कर सके। इसमें क्रेडिट स्कोर बनाने से लेकर लोन लेने, बचत करने और निवेश करने तक की सुविधाएं शामिल हैं।
सिर्फ ₹10 से शुरू कर सकेंगे Daily SIP
Mutual Funds लॉन्च के साथ Paisabazaar ने Daily SIP सुविधा भी शुरू की है। इसमें निवेशक हर महीने एक बड़ी रकम लगाने के बजाय रोजाना छोटी राशि निवेश कर सकते हैं। इस सुविधा की शुरुआत सिर्फ ₹10 से की जा सकती है।
Paisabazaar के Mutual Funds प्रमुख तुषार गुप्ता ने कहा कि असली वित्तीय समावेशन तब होता है जब निवेश से जुड़े प्रोडक्ट लोगों की वास्तविक आर्थिक स्थिति के हिसाब से बनाए जाएं। Daily SIP का उद्देश्य निवेश को उन लोगों के लिए आसान बनाना है, जिनकी आय हर महीने एक जैसी नहीं होती।

छोटे कारोबारियों और गिग वर्कर्स के लिए मददगार
Daily SIP खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिनकी कमाई का पैटर्न नियमित नहीं है। इसमें सेल्फ-एम्प्लॉयड लोग, छोटे कारोबारी, दुकानदार और गिग वर्कर्स शामिल हैं।
छोटी-छोटी रकम रोजाना निवेश करने से लोग अपनी आमदनी के हिसाब से निवेश की आदत बना सकते हैं। Paisabazaar का Mutual Fund प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अलग-अलग म्यूचुअल फंड विकल्पों को खोजने, तुलना करने और निवेश करने की सुविधा देगा।
Paisabazaar एक AMFI रजिस्टर्ड Mutual Fund Distributor है और इसका ARN नंबर 336712 है।
58 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच
Paisabazaar, PB Fintech का हिस्सा है और साल 2021 से लिस्टेड कंपनी है। कंपनी के अनुसार, पिछले 12 सालों में उसने भारत के 850 शहरों और कस्बों में 5.8 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा हासिल किया है।
प्लेटफॉर्म पर लोन, क्रेडिट कार्ड, निवेश, बचत, बिल पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज जैसी कई वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहक भारत के चारों क्रेडिट ब्यूरो से अपना फ्री क्रेडिट स्कोर भी चेक कर सकते हैं।

