
Flexi Cap Fund: HDFC ने रिटर्न में मारी बाजी, PPFAS का भी जबरदस्त रिकॉर्ड! पैसा लगाने से पहले जानें ये बातें
फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए HDFC और Parag Parikh के बीच दिलचस्प मुकाबला सामने आया है। एक फंड ने शानदार रिटर्न दिया है, तो दूसरे ने लगातार बेहतर प्रदर्शन से ध्यान खींचा है। जानिए रिटर्न, जोखिम और निवेश रणनीति के आधार पर कौन सा फंड बेहतर विकल्प हो सकता है।

In Short
- HDFC Flexi Cap Fund ने तीन और पांच साल के रिटर्न में बाकी तीन प्रमुख फंड्स को पीछे छोड़ा।
- Parag Parikh Flexi Cap Fund ने 99.6% तीन साल की रोलिंग अवधियों में बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया।
- HDFC और PPFAS की निवेश रणनीति और जोखिम में बड़ा अंतर, फंड चुनने से पहले तुलना जरूरी।
म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए फ्लेक्सी कैप फंड एक लोकप्रिय विकल्प हैं। इन फंड्स में निवेशकों का पैसा लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में लगाया जाता है। लेकिन सवाल है कि कौन सा फ्लेक्सी कैप फंड बेहतर है? हाल ही में FinAlpha की एक रिपोर्ट में चार बड़े फ्लेक्सी कैप फंड्स की तुलना की गई है। इसमें HDFC Flexi Cap Fund रिटर्न के मामले में आगे निकला है, जबकि Parag Parikh Flexi Cap Fund (PPFAS) ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के मामले में बाजी मारी है।
रिटर्न के मामले में HDFC सबसे आगे
30 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, HDFC Flexi Cap Fund ने पिछले तीन साल में 15.8% का सालाना औसत रिटर्न दिया है। इसी दौरान Nifty 500 Total Returns Index का रिटर्न 10.3% रहा।
वहीं Aditya Birla Sun Life Flexi Cap Fund ने 15.3%, PPFAS ने 12.4% और Kotak Flexi Cap Fund ने 11.4% रिटर्न दिया।
पांच साल के प्रदर्शन में भी HDFC आगे रहा। इस दौरान HDFC ने 15.5%, PPFAS ने 10.9%, Aditya Birla ने 10.8% और Kotak ने 9.6% सालाना रिटर्न दिया।
हालांकि पिछले एक साल में Aditya Birla ने 1.1% का पॉजिटिव रिटर्न दिया, जबकि बाकी तीनों फंड्स का रिटर्न निगेटिव रहा।
PPFAS ने 99.6% बार बेंचमार्क को पछाड़ा
लगातार बेहतर प्रदर्शन के मामले में PPFAS सबसे आगे रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंड ने 1,722 तीन साल की रोलिंग रिटर्न अवधियों में से 99.6% में अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया।
वहीं HDFC का आंकड़ा 62%, Kotak का 54% और Aditya Birla का 35% रहा।
रोलिंग रिटर्न से पता चलता है कि किसी फंड ने अलग-अलग समय पर निवेश करने वालों को कितना लगातार रिटर्न दिया है।

जोखिम के मामले में कौन बेहतर?
PPFAS में तीन साल की वोलैटिलिटी सबसे कम 10.1% रही। HDFC में यह 13.4%, Kotak में 15.2% और Aditya Birla में 14.8% रही।
PPFAS का डाउनसाइड कैप्चर रेशियो भी 45 रहा, जबकि HDFC का 70 था। इससे पता चलता है कि बाजार की गिरावट के दौरान PPFAS ने ऐतिहासिक रूप से बेहतर सुरक्षा दी।
दोनों फंड्स की निवेश रणनीति अलग
PPFAS के पोर्टफोलियो में 37 शेयर हैं और टॉप 10 शेयरों की हिस्सेदारी 51% है। इसके अलावा 11.9% निवेश विदेशी शेयरों और 8.6% डेट में है।
वहीं HDFC के पोर्टफोलियो में 79 शेयर हैं और 95% निवेश इक्विटी में है। मार्च से सितंबर 2026 के बीच HDFC का पोर्टफोलियो टर्नओवर 24.3% रहा, जबकि PPFAS का 7.5% था।
निवेशकों के लिए कौन सा फंड बेहतर?
अगर निवेशक हाल के वर्षों में ज्यादा रिटर्न को प्राथमिकता देते हैं, तो HDFC आकर्षक विकल्प हो सकता है। वहीं कम उतार-चढ़ाव, लगातार प्रदर्शन और विदेशी बाजारों में निवेश के लिहाज से PPFAS अलग नजर आता है।
हालांकि पुराने रिटर्न भविष्य की गारंटी नहीं हैं। निवेशकों को फंड चुनने से पहले अपनी जोखिम उठाने की क्षमता, निवेश की अवधि और पोर्टफोलियो को समझना चाहिए। सिर्फ ज्यादा रिटर्न देखकर फंड बदलने से टैक्स का बोझ भी बढ़ सकता है।

