scorecardresearch

Lok Sabha Result 2024: जीत की हैट्रिक को लेकर BJP तैयार ! शपथ ग्रहण के साथ जश्न की तैयारी हुई शुरू

लगभग दो महीने चले लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के बाद कल यानी मंगलवार को नतीजे आने वाले हैं। लेकिन परिणाम आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक लेकर आश्वस्त है।

Advertisement
जीत की हैट्रिक को लेकर BJP तैयार
जीत की हैट्रिक को लेकर BJP तैयार

लगभग दो महीने चले लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के बाद कल यानी मंगलवार को नतीजे आने वाले हैं। लेकिन परिणाम आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक लेकर आश्वस्त है। सूत्रों के मुताबिक, अगर नतीजे बीजेपी के पक्ष में आते हैं तो इस सप्ताह के अंत में बीजेपी एक राजनीतिक कार्यक्रम के जरिए जश्न मनाएगी।

advertisement

Also Read: BJP की सरकार बनी तो ये Stocks लगाएंगे लंबी दौड़? ब्रोकरेज फर्म CLSA की आई लिस्ट

नई सरकार की गठन की तैयारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एग्जिट पोल से उत्साहित भाजपा नई सरकार के आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह के अलावा एक राजनीतिक कार्यक्रम की योजना बना रही है। साथ ही नई सरकार की गठन की तैयारी भी जोरों पर है। राष्ट्रपति सचिवालय ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सजावटी इनडोर पौधों और सजावटी पौधों की आपूर्ति के लिए 28 मई को एक निविदा जारी की थी। इस टेंडर का कुल अनुमानित लागत 21.97 लाख रुपये है। सोमवार को इस टेंडर को खोला जाएगा और ठेकेदार के पास इस काम को करने के लिए पांच दिन का समय होगा। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पिछले सप्ताह ही शुरू हो गई थी। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) इस आयोजन पर पहले से ही काम कर रहा है। साथ ही लोकसभा सचिवालय देश भर के नव निर्वाचित सांसदों के हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर उनके आने और दिल्ली में उनके ठहरने की सुविधा की तैयारी कर रहा है। 

Also Read: अगर मोदी सरकार लौटी तो क्या करेगी अगले 100 दिनों में?

8-10 हजार लोगों की शामिल होने की संभावना 

रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही बीजेपी अपनी राजनीतिक कार्यक्रम भी रख सकती है। यह कार्यक्रम भारत मंडपम या कर्तव्य पथ पर आयोजित होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में साउंड-एंड-लाइट शो के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में विदेशी सरकारों के प्रतिनिधियों सहित 8 हजार से 10 हजार से लोगों के भाग लेने की संभावना है। एक सीनियर सरकारी अधिकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के बाद जश्न की तैयारी को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लेकिन संभवतः यह 9 जून को हो सकता है।