scorecardresearch

यूएस सेंट्रल कमांड के दावे को ईरान की चुनौती! सुपरटैंकर ने हॉर्मुज पार कर तोड़ा समुद्री नाकेबंदी का दावा

मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने कहा कि उसका एक सुपरटैंकर बिना किसी रुकावट के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर सुरक्षित अपने तट तक पहुंच गया।

Advertisement

अमेरिका द्वारा ईरान के समुद्री व्यापार को पूरी तरह रोकने के दावे के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने इसे चुनौती दी है। मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने कहा कि उसका एक सुपरटैंकर बिना किसी रुकावट के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर सुरक्षित अपने तट तक पहुंच गया।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

कांसुलेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अमेरिका द्वारा ब्लैकलिस्टेड एक ईरानी VLCC टैंकर खुले तौर पर ट्रैकर ऑन रखकर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर अपने गंतव्य तक पहुंचा।

CENTCOM का बड़ा दावा

इससे पहले US Central Command ने दावा किया था कि उसने ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी पूरी तरह लागू कर दी है। कमांडर एडमिरल Brad Cooper के मुताबिक 6 घंटे के भीतर ईरान के साथ समुद्री व्यापार पूरी तरह रोक दिया गया है।

CENTCOM ने बताया कि इस ऑपरेशन में 10,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक, कई युद्धपोत और दर्जनों विमान शामिल हैं। पहले 24 घंटों में किसी भी जहाज को ईरानी बंदरगाह तक पहुंचने नहीं दिया गया और 6 व्यापारिक जहाजों को वापस लौटना पड़ा।

नाकेबंदी बनाम ‘फ्री पैसेज’ का सवाल

अमेरिका का कहना है कि नाकेबंदी सिर्फ ईरानी बंदरगाहों के लिए है, जबकि अन्य देशों के जहाजों को हॉर्मुज से गुजरने की अनुमति दी जा रही है। लेकिन ईरान के दावे से यह साफ संकेत मिलता है कि जमीनी स्तर पर स्थिति उतनी स्पष्ट नहीं है, जितना अमेरिका पेश कर रहा है।

टकराव बढ़ने के संकेत

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब वेस्ट एशिया में तनाव चरम पर है और वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है। ईरान का यह दावा अमेरिकी रणनीति की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है और आगे इस टकराव के और तेज होने के संकेत देता है।