6% दौड़ा 50 रुपये से कम वाला ये स्मॉल कैप स्टॉक! हाल ही में रेलवे से मिला था बड़ा ऑर्डर - चेक करें डिटेल
दोपहर 2:46 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 6.20% या 2.38 रुपये चढ़कर 40.78 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 5.83% या 2.24 रुपये की तेजी के साथ 40.69 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में तेजी के बीच 980.68 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (MIC Electronics Ltd) के शेयर में आज 6% की तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 2:46 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 6.20% या 2.38 रुपये चढ़कर 40.78 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 5.83% या 2.24 रुपये की तेजी के साथ 40.69 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
हाल ही में रेलवे से मिला था बड़ा ऑर्डर
कंपनी ने हाल ही में बीते 1 अप्रैल को अपने फाइलिंग में बताया था कि उसे इंडियन रेलवे के ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के संबलपुर डिवीजन से एक लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है। यह ऑर्डर रेलवे स्टेशनों पर CIB और TIB सिस्टम लगाने से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत लगभग ₹2.12 करोड़ है। इसके तहत BGBR, NPD, JNRD, AMB और RGL जैसे स्टेशनों के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर काम किया जाएगा, जिससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलेगी।
Q3 में 80% बढ़ी थी सेल
हैदराबाद स्थित एलईडी डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली MIC Electronics Ltd के Q3 FY26 नतीजे मिले-जुले रहे थे। कंपनी की नेट सेल्स सालाना आधार पर 80% की बढ़त के साथ 90.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी जो एक साल पहले 50 करोड़ रुपये थी। लेकिन तिमाही आधार पर उसका नेट प्रॉफिट 13.36% घटकर 1.88 करोड़ रुपये रह गया।
तेज रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर दबाव साफ दिखा। इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन Q2 FY26 के 10.06% से घटकर 4.40% रह गया, जबकि पीएटी मार्जिन भी 5.73% से गिरकर 2.08% पर आ गया। पिछले एक साल में शेयर में करीब 45% की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स में इसी दौरान बढ़त दर्ज की गई। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है कि कंपनी की मजबूत बिक्री बढ़त क्या लंबे समय तक टिकाऊ मुनाफे में बदल पाएगी या नहीं।

