scorecardresearch

Lalu on Muslim Reservation: मुस्लिम आरक्षण पर क्या BJP के ट्रैप में फंस गया विपक्ष?

बेंगलुरु में कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों को ओबीसी में शामिल कर लिया है। राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के इस खुलासे के बाद पीएम मोदी लगातार इसे मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे थे। पर विपक्ष विशेषकर कांग्रेस इस मुद्दे पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी। एक तरफ तो कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में इस तरह की बातें की हैं जिसका अभिप्राय सीधा है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए।

Advertisement
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

बिहार में तीसरे चरण की वोटिंग के बीच RJD सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर बयान देकर खेल को दिलचस्प बना दिया है। इस बयान के बाद बीजेपी को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया है। लालू ने कहा कि पूरे मुस्लिम समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'वोट हमारे तरफ जा रहा है .. बीजेपी वाले डर गए है कि लोगों को सिर्फ भड़का रहे हैं। बीजेपी वाले संविधान को खत्म करना चाहते हैं। जनता समझ गई है बीजेपी को। आरक्षण तो मिलना चाहिए मुसलमानों को पूरा।

advertisement

लालू यादव

लालू यादव ने आगे कहा, 'बहुत अच्छा वोटिंग हो रहा है। हर तरफ बड़ी-बड़ी लाइनें लगी हुई हैं। हमारे पक्ष में सारा वोटिंग हो रहा है।बीजेपी वाले भड़का रहे हैं क्योंकि वो डर गए हैं, आरक्षण का प्रावधान है। वो तो लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। ये बात जनता समझ चुकी है।'

कांग्रेस

अभी तक कांग्रेस इस बात पर सफाई देती रही है कि मुसलमानों के बारे में मनमोहन सिंह ने ऐसा कुछ नहीं कहा था। मतलब साफ है कि कांग्रेस सीधे-सीधे यह कभी स्वीकार नहीं करना चाहती थी कि वो मुस्लिम आरक्षण के समर्थक हैं। इसलिए पीएम मोदी की बातों को उतनी तवज्जो नहीं मिल रही थी, पर अब लालू यादव ने पूरा मुस्लिम आरक्षण की बात करके यह बीजेपी की आशंका को सही साबित कर दिया है। जाहिर है कि बीजेपी अपने वोटर्स को अब यह समझाने में सफल साबित होगी कि विपक्ष पूरी तैयारी में है कि वो मुस्लिम आरक्षण देगी, वह भी पिछड़ों और दलितों का हक मारकर। 

लालू यादव ने हिंदुओं के ध्रुवीकरण का बीजेपी को मौका दे दिया

बेंगलुरु में कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों को ओबीसी में शामिल कर लिया है।राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के इस खुलासे के बाद पीएम मोदी लगातार इसे मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे थे। पर विपक्ष विशेषकर कांग्रेस इस मुद्दे पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी. एक तरफ तो कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में इस तरह की बातें की हैं जिसका अभिप्राय सीधा है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। बीजेपी लगातार कांग्रेस मेनिफेस्टो का उदाहरण दे रही है पर कांग्रेस ने कभी भी इस मुद्दे पर मुंह नहीं खोला। कांग्रेस का जोर जातिगत जनगणना, आरक्षण के 50% के कैप को बढ़ाना, और संविधान बचाने के मुद्दे पर बात करती रही है। पर अब कांग्रेस की सहयोगी पार्टी आरजेडी के प्रमुख लालू यादव के बयान ने बीजेपी को मौका दे दिया है कि वो हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण के लिए अपने सारे तार खोल दे।

Also Read: Amethi Loksabha 2024: दिलचस्प हो गया है अमेठी का रण, कांग्रेस ने चला नया दांव

पीएम मोदी के बयान

पीएम मोदी के आज के बयान में ही झलक दिख गई है कि लालू यादव के इस बयान को बीजेपी किस तरह कैश कराने वाली है। पीएम मोदी ने आज ही धार में बोलते हुए कहा कि उनके एक नेता जो चारा खाने के कारण जेल में हैं, जो पशुओं का चारा खा गए, अदालत ने उनको सजा दी है।

advertisement

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि इन्होंने भ्रष्टाचार किया है। इनको देखो, अभी जमानत पर बाहर हैं. जेल में कैद थे, कैदी हैं, गुनाहगार हैं।आपके गांव में भी कोई जेल काट कर आए तो लोग दूर रहते हैं। ये कांग्रेस वाले इ्तन गिर चुके हैं, इन्हें माथे पर बिठाकर रखा है। इन्होंने हाथ ठोंककर कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। आरक्षण ही नहीं पूरा का पूरा का आरक्षण इन्हें मिलना चाहिए। इसका मतलब क्या हुआ, यानी एसी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण छीनकर ये लोग पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं।