scorecardresearch

Dividend Stock: इस स्मॉल कैप कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान! जानें हर शेयर पर कितना होगा फायदा

इस कंपनी ने Q4FY26 में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का सालाना मुनाफा 21.3% बढ़कर ₹16.76 करोड़ पहुंच गया। चौथी तिमाही में भी आय और प्रॉफिट में मजबूत बढ़त दर्ज हुई। जानिए हर शेयर पर निवेशकों को कितना डिविडेंड मिलेगा?

Advertisement
AI Generated Image

Dividend Stock: मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच 337.56 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, भाटिया कम्युनिकेशंस एंड रिटेल (इंडिया) लिमिटेड (Bhatia Communications & Retail (India) Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते सोमवार को Q4 रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है।

advertisement

Bhatia Communications Dividend 

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि वो अपने निवेशकों को हर शेयर पर 0.01 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। 

Bhatia Communications Q4FY26 Results

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ₹4.54 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹2.93 करोड़ था। कंपनी की ऑपरेशनल आय बढ़कर ₹591.42 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल ₹442.71 करोड़ थी।

सिर्फ चौथी तिमाही में कंपनी की आय ₹170.09 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹103.77 करोड़ थी। पूरे साल में कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹595.24 करोड़ हो गई।

31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.3% बढ़कर ₹16.76 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹13.81 करोड़ था।

वहीं, सालभर के कुल खर्च बढ़कर ₹572.57 करोड़ रहे। कंपनी का टैक्स से पहले मुनाफा ₹22.67 करोड़ रहा, जबकि टैक्स खर्च ₹5.90 करोड़ दर्ज किया गया। इसके अलावा, कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) बढ़कर ₹1.31 हो गई, जो पिछले साल ₹1.10 थी।

Bhatia Communications Share Price

कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.70% या 0.17 रुपये टूटकर 23.97 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी के बारे में

यह भारत की एक बड़ी मल्टी-ब्रांड रिटेल कंपनियों में से एक है, जो स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज बेचती है। कंपनी का मुख्यालय गुजरात के सूरत में स्थित है। यह गुजरात और महाराष्ट्र में 150 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स चलाती है। कंपनी अपने स्टोर्स को 'Bhatia Mobile' और 'Only Mobile' जैसे ब्रांड नामों से ऑपरेट करती है।
 

 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।