फिर से बम की धमकी... डायवर्ट करनी पड़ी दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा फ्लाइट
हाल ही के दिनों में विमानों में बम की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि जांच में सभी धमकियां अब तक झूठी पाई गई हैं। शुक्रवार को एक बार फिर बम की धमकी के कारण दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। शनिवार सुबह विस्तारा के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि फ्लाइट फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई और वहां आवश्यक सुरक्षा जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखेगी।

विस्तारा की फ्लाइट UK17 को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली
प्रवक्ता ने कहा, "18 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट UK17 को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल के तहत, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और एहतियात के तौर पर, पायलटों ने फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ने का फैसला किया।"
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। इस बीच, अकासा एयर ने बताया कि शुक्रवार को बेंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली उनकी फ्लाइट QP 1366 को उड़ान से कुछ समय पहले सुरक्षा चेतावनी मिली थी।
एयरलाइन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा,
एयरलाइन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार, सभी यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा क्योंकि स्थानीय अधिकारियों ने जरूरी सुरक्षा कदम उठाए। हमारी टीम यात्रियों की असुविधा को कम करने के हर संभव प्रयास कर रही है।"
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय एयरलाइनों की लगभग 40 उड़ानों को बम की धमकी मिली है, जो बाद में अफवाह निकलीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय अब एयरलाइनों के लिए ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त नियम बनाने की योजना बना रहा है, जिसमें दोषियों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है।