scorecardresearch
Advertisement

फिलीपींस में पीएम मोदी की एंट्री, 23वें ASEAN-India Summit में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में फिलीपीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां पीएम मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN-India Summit) और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इन सम्मेलनों में भारत और आसियान देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पीएम मोदी की भागीदारी भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती साझेदारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है। देखिए मनीला के कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी के पहुंचने की खास तस्वीरें।