scorecardresearch

Novama on BEL & HAL: क्या ये दोनो स्टॉक्स मल्टीबैगर बनने का दम रखते हैं?

बीएसई पर आज आखिरी बार करीब 10.54 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। यह आंकड़ा दो सप्ताह के औसत कारोबार 8.64 लाख शेयरों से ज्यादा है।

Advertisement
BEL
BEL

शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में लगातार 5वें दिन बिकवाली है। बाजार की कमजोरी के बीच क्या कोई ऐसे स्टॉक्स हैं जो आपको अच्छा मुनाफा कमा कर दे सकते हैं और भविष्य के मल्टीबैगर बन सकते हैं। इसका जवाब  ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की तरफ से आया है। उन्होंने दो ऐसे स्टॉक बताएंगे जहां उन्हें अच्छा खासा अपसाइड दिख रहा है और सबसे बड़ी बात उनकी लिस्ट में एक ऐसा स्टॉक है जो अपनी पीयर्स कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है। इन दोनों सरकारी स्टॉक में नोमुरा ने खरीदारी की सलाह दी है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये स्टॉक?

advertisement

 पिछले कुछ सालों में सरकारी डिफेंस कंपनियों के शेयरों ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है। यही वजह है कि निवेशकों में डिफेंस सेक्टर को लेकर खासा इंटरेस्ट बढ़ा है. क्योंकि डिफेंस सेक्टर के शेयरों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न भी दिया। बहुत सारे निवेशक ऐसे हैं, जो डिफेंस सेक्टर के शेयरों में निवेश नहीं कर पाए हैं, तो इस रिपोर्ट के हिसाब से देखें तो उनके लिए एक बड़ा मौका है। तो ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस सेक्टर से खरीदारी के लिए 2 सरकारी शेयरों को पिक किया है।

नोमुरा की रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म ने डिफेंस सेक्टर के लिए काफी अच्छी स्थिति बताई, क्योंकि सरकार घरेलू कंपनियों से खरीद बढ़ा रही है, जिससे इंडस्ट्री को लेकर ध्यान बढ़ा है. ब्रोकरेज ने कहा कि वित्त वर्ष 24 से वित्त वर्ष 2032 के बीच डिफेंस सेक्टर के लिए 138 अरब डॉलर का मौका बनेगा। सरकारी नीतियों का भी फायदा मिलेगा. इसके चलते सरकारी डिफेंस कंपनियों के शेयरों में दमदार तेजी देखने को मिल सकती है।

तो नोमुरा की पहली पिक है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी BEL, यहां पर ब्रोकरेज ने शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। मौजूदा वक्त में ये 230 के आसपास ट्रेड कर रहा है। उन्होंने शेयर पर 300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है। शेयर पर ब्रोकरेज का टारगेट मौजूदा लेवल से 30% और भागने की संभावना जताई है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके पीछे का तर्क दिया है किसरकारी कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो आगे बढ़ने का अनुमान है। इससे मार्जिन डिलीवरी और रिटर्न रेश्यो में विस्तार देखने को मिल सकता है। Bharat Electronics के  revenue, EBITDA और प्रॉफिट ऑक्टर टैक्स में देखें तो कंपाउंड एनुअल ग्रोत के हिसाब से इसमें   16%, 18%, और 22% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि ऑर्डर बुक पहले से ही मजबूत है और पाइप लाइन में रोबस्ट ऑर्डर हैं। वहीं रिटर्न ऑन इक्विटी की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में ये 23.5% से बढ़कर 27.7% होने की उम्मीद है। 

Bharat Electronics डिफेंस एंड एयरोस्पेस से जुड़ी कंपनी है और ये ग्राउंड और एयरोस्पेस एप्लिकेशन्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की primarily manufacturer करती है। कंपनी के मार्केट कैप की बात की जाए तो 1.67 लाख करोड़ है। Stock P/E 46 है। अगर इसके पीयर्स कंपनियों को देखें तो कंपनी almost डेट फ्री है। एक साल में Bharat Electronics निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है।

advertisement

वहीं ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का दूसरी पिक है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स यानी HAL, यहां उन्होंने खरीदारी की रेटिंग दी है। शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 4750 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि मौजूदा भाव से 23% अपसाइड टारगेट है। बता दें कि HAL फाइटर एयरक्राफ्ट और हैलीकॉप्टर बनाने वाली दिग्गज कंपनी है. शेयर पिछले 1 साल से सपाट है. इस दौरान निवेशकों को करीब 20 फीसकी पॉजिटिव रिटर्न दिया है. शेयर 52-वीक हाई 4,045 रुपए है, जोकि उसने 29 अप्रैल को बनाया था।