इस स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी ने दी 2 बड़ी जानकारी! अपडेट के बाद शेयर में आई तेजी, स्टॉक प्राइस ₹35 से कम
कंपनी ने अपने पहले फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ऑपरेशंस और फाइनेंस कमेटी की बैठक 18 मार्च 2026 को होगी। इस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने और उनके आवंटन को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा।

Small Cap NBFC Stock: सोमवार 16 मार्च को शेयर बाजार में सुबह 10:24 बजे तक हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी 77 पॉवइंट टूटकर ट्रेड कर रहा था। इन सबके बीच स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) ने बीते शनिवार को दो बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद कंपनी का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। खबर लिखे जानें तक कंपनी का मार्केट कैप 2,827.70 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने अपने पहले फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ऑपरेशंस और फाइनेंस कमेटी की बैठक 18 मार्च 2026 को होगी। इस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने और उनके आवंटन को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा।
इसके अलावा कंपनी ने अपने दूसरे फाइलिंग में बताया कि कंपनी को पहले से Infomerics Analytics and Research Private Limited से रेटिंग मिली हुई है। इसके अलावा अब कंपनी ने अपने प्रस्तावित नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) के लिए Brickwork Ratings India Private Limited से भी नई क्रेडिट रेटिंग हासिल की है।
Brickwork Ratings ने 1500 करोड़ रुपये तक के लॉन्ग टर्म NCD को BWR AA / Stable रेटिंग दी है, जिसका मतलब है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत मानी जा रही है और समय पर भुगतान करने की क्षमता अच्छी है।
Paisalo Digital Share Price
सुबह 10:24 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.03% या 0.01 रुपये चढ़कर 31.09 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Paisalo Digital Q3FY26 Result
Q3FY26 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गया था। इस तिमाही में लोन वितरण (Disbursement) 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।
कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 492 नए टचप्वाइंट जोड़े, जिससे कुल संख्या 22 राज्यों में 4,872 तक पहुंच गई। ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ हो गई, जिसमें से करीब 16 लाख नए ग्राहक इसी तिमाही में जुड़े।

