scorecardresearch

रडार पर मांस और कृषि प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करने वाली इस कंपनी का शेयर! CRISIL Ratings ने दिया ये अपडेट

दरअसल कंपनी ने शनिवार 14 मार्च को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Crisil Ratings Limited (CRISIL) ने उसकी बैंक सुविधाओं के लिए नई क्रेडिट रेटिंग जारी की है।

Advertisement

Penny Stock: मांस और कृषि प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (HMA Agro Industries Ltd) का शेयर आज फोकस में है। दरअसल कंपनी ने शनिवार 14 मार्च को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Crisil Ratings Limited (CRISIL) ने उसकी बैंक सुविधाओं के लिए नई क्रेडिट रेटिंग जारी की है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

CRISIL ने कंपनी की कुल 1,250 करोड़ रुपये की बैंक लोन सुविधाओं को लॉन्ग टर्म के लिए BBB+ (Stable Outlook) और शॉर्ट टर्म के लिए A2 रेटिंग दी है। इसका मतलब है कि कंपनी की कर्ज चुकाने की क्षमता संतोषजनक मानी जा रही है और निकट भविष्य में इसकी वित्तीय स्थिति स्थिर रहने की उम्मीद है।

HMA Agro Share Price

कंपनी का शेयर आज सुबह 10:53 बजे तक एनएसई पर 2.63% या 0.64 रुपये गिरकर 23.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई  पर स्टॉक 1.77% या 0.43 रुपये टूटकर 23.87 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 1,195.34 करोड़ रुपये था।

हाल ही में कंपनी ने जारी किया था Q3FY26 Results

कंपनी ने दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी करते हुए बताया था कि इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹66.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹21.2 करोड़ की तुलना में 213% ज्यादा है।

हालांकि, तिमाही आधार (QoQ) पर मुनाफा 26% घटा है, क्योंकि सितंबर तिमाही (Q2FY26) में यह ₹89.8 करोड़ था।

वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 41.5% बढ़कर ₹2,059.4 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹1,455 करोड़ था।

हालांकि, QoQ आधार पर रेवेन्यू में 4.4% की हल्की गिरावट आई है, क्योंकि Q2FY26 में यह ₹2,155.3 करोड़ था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।