
Nandini Vs Amul की लड़ाई में कूदे Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता Rahul Gandhi इन दिनों कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राहुल गांधी भी अब अमूल (Amul) बनाम नंदिनी (Nandini) विवाद में कूद पड़े हैं। Rahul gandhi ने Bengaluru में एक स्टोर पर गए और वहां जाकर कुछ चीजें खरीदीं।

Nandini Vs Amul की लड़ाई में कूदे Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi इन दिनों कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राहुल गांधी भी अब अमूल (Amul) बनाम नंदिनी (Nandini) विवाद में कूद पड़े हैं। Rahul Gandhi ने Bengaluru में एक स्टोर पर गए और वहां जाकर कुछ चीजें खरीदीं।
Rahul Gandhi के दौरे से पहले ही कांग्रेस नंदिनी दूध के मामले को राजनीति रंग दे चुकी है और इसे चुनावों में भुनाने की कोशिश कर रही है। Rahul Gandhi ने स्टोर विजिट करने के बाद ट्वीट भी किया है। Rahul Gandhi ने लिखा "कर्नाटक की शान- नंदिनी इज द बेस्ट।''
लेकिन नंदिनी के बाद राहुल गांधी ने अदाणी ग्रुप को लेकर फिर निशाना साधा। राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उन्हें संसद से हटा सकते हैं लेकिन मैं उनसे डरूंगा नहीं।Rahul Gandhi ने कहा कि मुझे जेल में डाल दो लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
Karnataka के इस चुनाव में कांग्रेस कई मुद्दों को लेकर चुनाव प्रचार कर रही है। नंदिनी दूध के अलावा कांग्रेस ने सबसे ज्यादा फोकस बेरोजगारी भत्ते को दिया है।कांग्रेस ने वादा किया है वो घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी साथ ही हर महीने हर महिला को 2000 रुपये दिए जाएंगे। कांग्रेस ने ये भी वादा किया है कि हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा।

