scorecardresearch

Bernard Arnault: 17 लाख करोड़ की संपत्ति का वारिस कौन होगा? बर्नार्ड अरनॉल्ट ले रहे हैं टेस्ट!

दुनिया का एक ऐसा कारोबारी जिसके पास बेइंतहा दौलत है। दुनिया की अमीरों की लिस्ट में इनका मुकाम सबसे पहले नंबर पर आता है। एलन मस्क से लेकर Jeff Bezos तक को ये पीछे छोड़ चुके हैं। ये हैं वर्ल्ड फेमस लग्जरी फैशन ग्रुप LOUIS VUITTON के चैयरमैन और CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट।

Advertisement
LOUIS VUITTON वर्ल्ड फेमस लग्जरी फैशन
LOUIS VUITTON वर्ल्ड फेमस लग्जरी फैशन

17 लाख करोड़ की संपत्ति का वारिस कौन होगा? Bernard Arnault ले रहे हैं टेस्ट!

दुनिया का एक ऐसा कारोबारी जिसके पास बेइंतहा दौलत है। दुनिया की अमीरों की लिस्ट में इनका मुकाम सबसे पहले नंबर पर आता है। एलन मस्क से लेकर Jeff Bezos तक को ये पीछे छोड़ चुके हैं। ये हैं वर्ल्ड फेमस लग्जरी फैशन ग्रुप LOUIS VUITTON  के चैयरमैन और CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट। आजकल ये अपनी अमीरियत के चलते नहीं बल्कि दूसरी बड़ी वजह के चलते चर्चा में हैं। दरअसल 74 साल बर्नार्ड अरनॉल्ट अपनी 17 लाख करोड़ की दौलत का वारिस ढूंढ रहे हैं। पेरिस के शेयर बाजार के मुताबिक कंपनी का वैल्यूएशन 500 बिलियन डॉलर के पार है। ऐसे में इतने बड़े एम्पायर का वारिस बनाने के लिए बर्नार्ड अरनॉल्ट की खोज जारी है। आप कहेंगे खोज? जी हां, ये खोज है उस काबिल इंसान को चुनने की, जो 208 अरब डॉलर यानि 17 लाख करोड़ की संपत्ति को आगे बढ़ा सके। 

advertisement

अब समझिए बर्नार्ड अरनॉल्ट आखिर किसे बनाएंगे अपना वारिस? दरअसल मिस्टर अरनॉल्ट के 5 बच्चे हैं और हर महीने वो अपने इन 5 बच्चों का टेस्ट लेते हैं। पांचों बच्चों के अलग-अलग ऑडिशन होते हैं। ऑडिशन भी ऐसा वैसा नहीं, बल्कि अच्छे-अच्छे इंटरव्यू भी इसके सामने हल्के लगने लगे। बतौर चेयरमैन और CEO अरनॉल्ट अपने बच्चों से अलग-अलग सवाल पूछते हैं और फिर उनके जवाबों के हर तरीके से टटोलते हैं। कंपनी के पेरिस स्थित हेडक्वार्टर के प्राइवेट डाइनिंग रूम में 90 मिनट तक वो अपने बच्चों के साथ लंच के दौरान मीटिंग करते हैं। वो बच्चों के IQ से लेकर विषम परिस्थितियों में बिजनेस संभालने की क्षमता को भी परखते हैं।

Louis Vuitton एम्पायर का वारिस बनाने के लिए बर्नार्ड अरनॉल्ट की खोज जारी है।
Louis Vuitton एम्पायर का वारिस बनाने के लिए बर्नार्ड अरनॉल्ट की खोज जारी है।

अब ये भी समझ लेते हैं कि मौजूदा वक्त में बर्नार्ड अरनॉल्ट के चार बेटे और एक बेटी करते क्या हैं? बर्नार्ड की बेटी डेल्फीन, क्रिश्चियन डायर (Christian Dior) को लीड करती हैं। ये महिलाओं का फैशन और ब्यूटी ब्रैंड है। वहीं बड़े बेटे की बात करें तो एंटोनी होल्डिंह फर्म के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालते हैं। दूसरे बेटे फ्रेंडरिक अरनॉल्ट टैग ह्यूअर (TAG Heuer) के CEO हैं। ये लग्जरी वॉच बनाने वाला बड़ा ब्रैंड है। वहीं तीसरा बेटे एलेक्जेंडर अरनॉल्ड चिफनी में एग्जीक्यूटिव हैं। सबसे छोटे बेटे जीन लुई वुइटन में मार्केटिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट का काम देखते हैं। 

अब दुनिया के सबसे बड़े फैशन ब्रैंड लुई विटॉन के बारे में भी जान लीजिए। इस कंपनी के पोर्टफोलियों में लुई विटॉन, टीएजी ह्यूअर, बुलगारी, चिफनी, सेफोरा और डोम पेरिग्नन शैम्पेन जैसे दमदार ब्रांड्स शामिल हैं। अगर इससे जुड़ी सब्सिडयरी कंपनी को देखें तो इसकी संख्या 60 है जिसमें 75 लग्जरी ब्रांड्स शामिल हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस 17 लाख करोड़ का वारिस बर्नार्ड अरनॉल्ट किसे बनाते हैं और किस आधार पर बनाते हैं।