scorecardresearch

Basant Maheshwari ने Reliance और HDFC के बारे में क्या कहा?

इस पर Basant Maheshwari ने शेयर बाजार की दो दिग्गज कंपनियों के बारे में बात की। 

Advertisement
Basant Maheshwari on Reliance and HDFC Bank
Basant Maheshwari on Reliance and HDFC Bank

सोशल मीडिया पर चर्चित दिग्गज निवेशक बसंत माहेश्वरी अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर बाजार के बारे में बात करते हैं। इस पर उन्होंने शेयर बाजार की दो दिग्गज कंपनियों के बारे में बात की। 

Also Read: #ModinomicsBudget2024: कहां देख सकते हैं बजट भाषण लाइव, वित्त मंत्री बनाएंगी नया रिकॉर्ड

advertisement

 

बसंत माहेश्वरी ने कहा  Reliance Industries को भीष्म पितामह कहते हैं क्योंकि ये भीष्म पितामह के तरह खड़े रहते हैं जैसे अजय और अमर हों। लेकिन रिलायंस के रिज़ल्ट्स कुछ ख़ास नहीं रहे और सालाना रिजल्ट भी बस काम चलाऊ ही हैं। वो कंपनी के P Ratio पर गौर करने की बात करते हैं। आगे बताते हैं कि रिलायंस पहले oil और gas की कंपनी हुआ करती थी मगर अब वो रिटेल और टेलीकॉम पर काम करती है। हाल ही में जो रिलायंस ने अपने टैरिफ रेट में बढ़ोतरी की है उससे इसके रिज़ल्ट्स में कुछ ख़ास फ़र्क़ नहीं पड़ा है मगर इस बढ़त से कंपनी के जुलाई, अगस्त, सितंबर के रिजल्ट में EBITDA में सुधार देखने को मिलेगा। पिछले साल इस कंपनी का Net Debt 0 हो गया था मगर अब इस साल ये 1लाख करोड़ के ऊपर जा चुका है। 

रिलायंस के पास है हुकुम का इक्का :

रिलायंस के पास है जिओ जो इसका हुकुम का इक्का है। जिओ के IPO के ज़रिए ये जनता से ₹55,000 करोड़ तक का फ़ायदा उठाने की चर्चा चल रही है। बसंत बताते हैं कि भारत के मार्केट की जो बॉटम लाइन है वो बहुत नाज़ुक है। जिस कारण वो रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की ग्रोथ हो पाने को थोड़ा मुश्किल बताते हैं। 

HDFC BANK: HDFC BANK के रिजल्ट पर बसंत कहते हैं कि इस कंपनी को 15% ग्रोथ करने में भी समस्याएँ आ सकती हैं। इसकी EPS Growth भी ना के बराबर है। इस बैंक की ग्रोथ ना के बराबर हो चुकी है इसपर बसंत इसे पुरानी बैंक कह कर बुलाते हैं। उन्होंने HDFC BANK को SBI BANK का टक्कर बोला है और कहा है कि SBI की कोईं ग्रोथ नहीं हुआ करती थी और अगर SBI दादा जी हैं तो अब HDFC बैंक नाना जी बनने के कगार पर है। HDFC BANK को Two Times Priced Book FY25 मिला जिस कारण इसे फिट कहकर बुलाया है।