Tata Sons के Chairman Chandrasekaran का कर्मचारियों को नए साल का अनोखा संदेश
2023 में हमने अन्य लोगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। हमने ऐतिहासिक जी20 शिखर सम्मेलन में सराहनीय नेतृत्व का प्रदर्शन किया। हमारी अर्थव्यवस्था फल-फूल रही है, अगले 5 साल में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) दोगुना होकर 7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होने की राह पर है। मुझे यकीन है कि भारत दुनिया को नया आकार देने वाले बदलावों से लाभ उठाने के लिए तैयार हैं।

Tata Sons के Chairman N.Chandrasekaran ने 28 दिसंबर को कंपनी के कर्मचारियों को 'नए साल का संदेश' भेजा। उन्होंने ईयर एंड लेटर में कर्मचारियों को 2024 में एंटिसिपेटेड इन्सटेबिलिटी और डिस्रप्शन के बारे में आगाह किया, जो डेटा प्राइवेसी रेगुलेशन और साल के दौरान 40 देशों में होने वाले चुनावों के साथ ग्लोबल सिनारियों से इन्सपायर्ड है। इसके अलावा उन्होंने लेटर में जियोपॉलिटिकल टेंशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), चंद्रयान-3 और रोहित शर्मा के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जियोपॉलिटिकल टेंशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण 2023 उथल-पुथल भरा रहा। अगला दशक उन कंपनियों का होगा जो कस्टमर को बेहतरीन अनुभव देने में माहिर होंगी। चंद्रशेखरन ने कहा, 'कन्ज्यूमर बिजनेसेस में हमारे बढ़ते फुटप्रिंट के साथ हमें हर बातचीत में सहानुभूति लानी होगी- चाहे वह एयर इंडिया, टाटा मोटर्स या टाइटन में हो। टाटा ब्रांड की सभी कंपनियां हर जगह पहचानने योग्य होना चाहिए। हमारे ग्रुप का टारगेट सिर्फ टेक्नोलॉजी को अपनाना या उसके अनुकूल होना नहीं है, बल्कि हमें इसे आकार देने और इसे बनाने की आवश्यकता है।' उन्होंने कहा कि 'इस नए साल में मैं प्रत्येक कंपनी से AI के फायदों को इकोनॉमिकली, ऑपरेशनली और सोशली आगे बढ़ाने के लिए एक AI चैंपियन अपॉइंट करने का आग्रह करता हूं।' अपने एंप्लॉइज को लिखे लेटर में चंद्रशेखरन ने कहा, 'दुनिया को कई तरह के अस्थिर करने वाले ट्रेंड्स का सामना करना पड़ा। इनमें जियोपॉलिटिकल टेंशन से लेकर बड़े पैमाने पर जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने तक के ट्रेंड्स शामिल हैं। इनमें से कुछ बेहतर हैं, जबकि बाकी कम बेहतर हैं। बहरहाल, इन सभी ट्रेंड्स की वजह से दुनिया का सिस्टम थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी हुआ है। उन्होंने ने कहा, 'मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि इस मुश्किल ग्लोबल दौर में हमारे ग्रुप ने 2023 में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। बदलाव की हमारी इस प्रक्रिया में हमारा जोर सिंप्लीफिकेशन, सिनर्जी, स्केल, सप्लाई चेन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रहा और ग्रुप की तमाम कंपनियों में संतोषजनक प्रगति देखने को मिली।''हमने टाटा टेक्नोलॉजीज के ऐतिहासिक IPO और नई गीगाफैक्ट्रियों का भी जश्न मनाया। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे फैसले से आने वाले दशकों में ग्रुप की कंपनियों को शानदार ग्रोथ हासिल होगी।'चंद्रशेखरन ने अपने एंप्लॉयीज के समर्पण और लचीलेपन की भी तारीफ की और कहा कि ग्रुप के मार्केट कैटिपल में बढ़ोतरी में उनका अहम योगदान है।''
Also Read: IRCTC: कोहरे के चलते करीब 4 घंटे लेट हुई Tejas Express, अब 1000 यात्रियों को मिलेगा मुआवजा
इस साल टाटा ग्रुप की कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटल में तकरीबन 32% की बढ़ोतरी हुई, जो सेंसेक्स में हुई बढ़ोतरी का तकरीबन दोगुना है। सेंसेक्स में इस साल 17% की बढ़ोतरी हुई है। हमारे लोगों की मेहनत, लगन और समर्पण के बिना इस तरह की सफलता संभव नहीं थी, लिहाजा मैं इस साल आपकी कठिन मेहनत के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करता हूं।'उन्होंने कहा, 'भविष्य में ग्लोबल सिनारियो पर अनिश्चितता का माहौल है, लेकिन भारत का भविष्य उज्ज्वल है। 2023 में हमने अन्य लोगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। हमने ऐतिहासिक जी20 शिखर सम्मेलन में सराहनीय नेतृत्व का प्रदर्शन किया। हमारी अर्थव्यवस्था फल-फूल रही है, अगले 5 साल में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) दोगुना होकर 7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर होने की राह पर है। मुझे यकीन है कि भारत दुनिया को नया आकार देने वाले बदलावों से लाभ उठाने के लिए तैयार हैं।
Also Read: स्लीपर क्लास से 15-17% अधिक किराया, कोई कंसेशनल टिकट नहीं, जानिए अमृत भारत ट्रेन में कितना महंगा सफर
खास तौर पर जेनेरिक AI हमारी पहुंच और असमानता की समस्याओं के लिए एक संभावित मारक है- बशर्ते हम सावधान रहें और सही नियम लागू करें।' चन्द्रशेखरन ने कहा कि भारत के लिए उत्साहजनक समाचारों वाले साल में चंद्रयान -3 की सफलता और वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की हार सबसे खास इंसीडेंट रहा। चंद्रयान मिशन में हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक यान को सफलतापूर्वक उतारने वाले पहले देश बने। सिर्फ 600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ हासिल की गई, इस अविश्वसनीय उपलब्धि ने देश और विदेश में प्रशंसा हासिल की और हमारा देश क्या कर सकता है, इसका समय पर प्रदर्शन पेश किया।' वर्ल्डकप में भारतीय क्रिकेट टीम की फाइनल में हार बेहद निराशाजनक थी। कई भारतीयों की तरह मेरे पास 1983 और 2011 में वर्ल्डकप जीत की बहुत अच्छी यादें हैं। कपिल देव और एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम की प्रशंसा, लेकिन फाइनल से पहले रोहित शर्मा की टीम ने जो क्रिकेट खेला, वह शानदार था।
