scorecardresearch

Release से पहले ही ‘HIT’ हुई Shahrukh की दोनों फिल्में

बादशाह शाहरूख़ ख़ान ने एक बार फिर अपनी आने वाली दो फिल्मों जवान और डंकी के जरिए एक नया कारनामा कर दिखाया है। रिपोर्ट की माने तो फ़िल्म ‘जवान’ का बजट 220 करोड़ है, इस फ़िल्म को साउथ के निर्देशक अटली डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं फ़िल्म ‘डंकी’ को बॉलिवुड निर्देशक राज कुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फ़िल्म का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है।

Advertisement
Shahrukh की दोनों फिल्मो ने फिर किया धमाल
Shahrukh की दोनों फिल्मो ने फिर किया धमाल

'Pathan' फिल्म से बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने एक बार फिर अपनी आने वाली दो फिल्मों Jawan और Dunki के जरिए एक नया कारनामा कर दिखाया है। दरअसल इन दोनों फ़िल्मों के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स यानी कि डिजिटल राइट्स (OTT), सैटेलाइट और म्यूज़िक राइट्स मिलाकर 480 करोड़ में बिक चुके हैं। फ़िल्म ‘जवान’ के राइट्स लगभग 250 करोड़ और फ़िल्म ‘डंकी’ के राइट्स लगभग 230 करोड़ में बिक चुके हैं। 

advertisement

Also Read: Maruti की सबसे महंगी कार 'Invicto' लॉन्च, कीमत ₹24.79 लाख

रिपोर्ट की माने तो फ़िल्म ‘जवान’ का बजट 220 करोड़ है, इस फ़िल्म को साउथ के निर्देशक अटली डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं फ़िल्म ‘डंकी’ को बॉलिवुड निर्देशक राज कुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फ़िल्म का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है। दोनों फ़िल्में शाहरुख़ ख़ान के प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज़’ के बैनर तले बन रही हैं। सिर्फ़ यही नहीं फ़िल्म ‘पठान’ के भी OTT राइट्स 210 करोड़ में एमेज़ॉन प्राइम को बेचे गए थे। यही तीन डील्स के साथ अब नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की रेस में टॉप 3 फ़िल्में शाहरुख़ ख़ान की हैं।

ट्विटर पर #shahrukhkhan ट्रेंड हो रहा है, किंग ख़ान के एक फ़ैन ने ट्वीट किया और लिखा, “किंग एक बार फिर से तख़्त पर बैठ चुका है” 

Shahrukh के फैन ने किया Tweet
Shahrukh के फैन ने किया Tweet

बॉलीवुड फ़िल्म क्रिटीक हरमिंदर ने ट्वीट किया और लिखा, फ़िलहाल शाहरूख़ खान इंडिया में सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, उनकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती है।

Flim Critic Harminder ने ट्वीट किया
Flim Critic Harminder ने ट्वीट किया

फ़िल्म जवान पहले 2 जून को रिलीज़ होने वाली थी, अब ये फ़िल्म अपने नई रिलीज़ डेट 7 सितंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी और फ़िल्म डंकी 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। फैंस दोनों फ़िल्मों के लिए फैन्स उत्साहित हैं, अब ये देखना बाक़ी है कि कौन सी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है।

Also Read: आप Twitter User हैं तो आपको पता होने चाहिए ये नए नियम !