Reliance Retail अब 1 घंटे के अंदर समान करेगा डिलीवर, पायलट प्रोजेक्ट हुआ शुरू, अभी 12 घंटे का लगाता है समय
Reliance Retail ने मुंबई और नवी मुंबई के कुछ इलाकों में किराने का सामान और फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) की तत्काल डिलीवरी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है।

Reliance Retail ने मुंबई और नवी मुंबई के कुछ इलाकों में किराने का सामान और फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) की तत्काल डिलीवरी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक घंटे के अंदर ऑर्डर की डिलीवरी करना शुरू कर दिया है। एक मिडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। जियोमार्ट मोबाइल एप्लिकेशन में फास्ट-डिलीवरी सर्विस के लिए 'हाइपरलोकल डिलीवरी' ऑप्शन दिया गया है। रिलायंस ऑर्डर डिलीवरी के समय को कम करके 30 से 45 मिनट करना चाहती है। हालांकि, कंपनी की ओर से ऑफिशियल तौर पर इस तरह के किसी भी पायलट प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
Also Read: Adani Airport News: अडानी ग्रुप की इस कंपनी का आएगा IPO
अभी करीब 12 घंटे में ऑर्डर डिलीवर करता है रिलायंस रिटेल
इंडस्ट्री के एक अधिकारी के अनुसार, अभी रिलायंस रिटेल दैनिक जरूरतों के ऑर्डर डिलीवर करने के लिए लगभग 12 घंटे का समय लगाता है। वहीं, कुछ ऑर्डर में तीन दिन का भी समय लग सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ऑर्डर फुलफिलमेंट प्रोसेस के लिए FYND और Locus जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रही है। इससे पहले कंपनी ने जियोमार्ट एक्सप्रेस ने 90 मिनट में सामान डिलीवरी की सर्विस शुरू की थी, लेकिन इसे एक साल पहले बंद कर दिया है।
Also Watch: मोबाइल SIM CARD पर लागू हो गया नया नियम
रिलायंस के इस सेक्टर में उतरने से बढ़ेगा कॉम्पिटिशन
टाटा के स्वामित्व वाली बिगबास्केट की ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो और बीबी नाउ जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियाँ ज्यादातर ऑर्डर 10 मिनट के भीतर डिलीवर कर रही हैं। रिलायंस डिलीवरी की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहती क्योंकि इसके लिए डार्क स्टोर की ज्यादा पहुंच बनाने और डिलीवरी कर्मियों के एक बड़े बेड़े को काम पर रखने की जरूरत होगी। इसके बजाय, यह अपने स्टोर नेटवर्क और गोदामों से इन ऑर्डर को पूरा करेगी। रिलायंस के क्विक कॉमर्स में उतरने से इस सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा क्योंकि मौजूदा कंपनियां को पूरे देश में उपस्थिति और फाइनेंशियल रिसोर्सेज की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
2020 में हुई थी जियोमार्ट की शुरुआत
जियोमार्ट, रिलायंस रिटेल की ई-टेल फर्म है, जिसकी शुरुआत 2020 में हुई थी। जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और होम डेकोर जैसी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियोमार्ट ने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए सिलेक्शन को और बढ़ाने के लिए अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स और हैमलेज समेत रिलायंस के स्वामित्व वाले कई ब्रांडों को शामिल किया है।
