
₹30,000 से कम में नया स्मार्टफोन चाहिए? OnePlus Nord CE 6 Lite, Poco X7 Pro सहित ये फोन्स हैं अच्छे ऑप्शन
इस बजट में अभी ऐसे कई ऑप्शन मौजूद हैं जो मजबूत परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और अच्छा डेली एक्सपीरियंस देते हैं। चलिए जानते हैं 30 हजार रुपये के बजट में अभी मार्केट में कौन-कौन से अच्छे फोन उपलब्ध है।

Best Smartphones Under ₹30,000: भारत में 30,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस वाला फोन चुनना पहले के मुकाबले थोड़ा मुश्किल हो गया है। मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के कारण कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं। इसके बावजूद इस बजट में अभी भी ऐसे कई ऑप्शन मौजूद हैं जो मजबूत परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और अच्छा डेली एक्सपीरियंस देते हैं। चलिए जानते हैं 30 हजार रुपये के बजट में अभी मार्केट में कौन-कौन से अच्छे फोन उपलब्ध है।
OnePlus Nord CE 6 Lite
OnePlus Nord CE 6 Lite उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H प्रमाणन के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ जाती है।

डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह फोन AnTuTu पर 10 लाख से अधिक का स्कोर हासिल करता है। BGMI और Call of Duty Mobile जैसे गेम्स 90fps तक सपोर्ट के साथ आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Poco X7 Pro
अगर आप पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Poco X7 Pro इस बजट के यह फोन अच्छा ऑप्शन है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर, 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6,550mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोन का AnTuTu स्कोर करीब 16 लाख बताया जाता है, जो इसे इस सेगमेंट के सबसे तेज स्मार्टफोन्स में शामिल करता है। वहीं Poco X7 उन लोगों के लिए विकल्प हो सकता है जो थोड़ा कम बजट में अच्छा अनुभव चाहते हैं।
iQOO Z11x
iQOO Z11x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है। फोन में 6.76 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है।

यह डिवाइस IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। AnTuTu पर इसका स्कोर 9 लाख से अधिक बताया गया है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो लंबे बैटरी बैकअप और मजबूत बिल्ड क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं।
Realme P4 Power
Realme P4 Power इस सूची का सबसे अलग स्मार्टफोन है। इसमें 10,001mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो इस प्राइस रेंज में बेहद दुर्लभ है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, 6.8 इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा सेंसर भी मिलता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन अच्छा प्रदर्शन करता है और हीट मैनेजमेंट भी संतोषजनक है।
कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट?
अगर आपको बैलेंस्ड एक्सपीरियंस चाहिए तो OnePlus Nord CE 6 Lite बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं अगर ज्यादा परफॉर्मेंस चाहिए तो आप Poco X7 Pro की तरफ जा सकते हैं।
अगर आपको लंबी बैटरी लाइफ चाहिए तो iQOO Z11x और Realme P4 Power पर की ओर आप जा सकते है।

