
Renault Kiger हुई और किफायती! अब 7.89 लाख रुपये में मिलेगा टर्बो इंजन, कंपनी ने लॉन्च किए नए वेरिएंट्स
सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि अब टर्बो इंजन वाली एसयूवी पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों के बजट में आ गई है। रेनॉ का दावा है कि अब काइगर टर्बो एंट्री-लेवल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे सस्ती टर्बोचार्ज्ड कार बन गई है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Renault Kiger new variants: रेनॉ इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी काइगर (Kiger) की रेंज को और विस्तार दिया है। कंपनी ने इसके नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल, दोनों ही इंजन ऑप्शन में नए वेरिएंट्स उतारे हैं।
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि अब टर्बो इंजन वाली एसयूवी पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों के बजट में आ गई है। रेनॉ का दावा है कि अब काइगर टर्बो एंट्री-लेवल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे सस्ती टर्बोचार्ज्ड कार बन गई है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
चेक करें प्राइस
टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट

नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट

नए वेरिएंट्स और फीचर्स का तड़का
इस विस्तार के तहत कंपनी ने नया 'इवोल्यूशन+' (Evolution+) वेरिएंट पेश किया है। इसे मौजूदा इवोल्यूशन और टेक्नो ट्रिम्स के बीच में जगह दी गई है। इस नए वेरिएंट के आने से ग्राहकों को अब उन फीचर्स का फायदा मिलेगा जो पहले सिर्फ महंगे ट्रिम्स में ही आते थे। इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट और अच्छी क्वालिटी की फैब्रिक अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
रेनॉ ने ग्राहकों की पसंद का दायरा बढ़ाते हुए काइगर की रेंज में कुल आठ नए विकल्प जोड़ दिए हैं। नैचुरली एस्पिरेटेड रेंज अब छह से बढ़कर आठ वेरिएंट्स की हो गई है, जबकि टर्बो-पेट्रोल लाइन-अप में अब तीन की जगह पांच वेरिएंट्स उपलब्ध हैं।
इसके अलावा, कंपनी ने टेक्नो टर्बो वेरिएंट में अब 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी देना शुरू कर दिया है। इससे उन ग्राहकों के लिए रास्ता आसान हो गया है जो टर्बो इंजन तो चाहते थे, लेकिन उनके पास पहले सीमित ट्रांसमिशन विकल्प ही होते थे।
दमदार इंजन और वही पुरानी मजबूती
इंजन और परफॉरमेंस की बात करें तो काइगर में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। टर्बोचार्ज्ड वर्जन में वही 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100bhp की पावर जेनरेट करता है।
इसमें ग्राहकों को पहले की तरह ही 5-स्पीड मैनुअल या रेनॉ का एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुनने की आजादी मिलती है। वहीं, नैचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट्स में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी (AMT) ट्रांसमिशन का विकल्प जारी रहेगा।
अपनी मजबूती को बरकरार रखते हुए काइगर में 205 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस, 405 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 50 किलो वजन उठाने की क्षमता वाली रूफ रेल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे लंबी यात्रा के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनाते हैं।

