
Real Estate Company: इस लिस्टेड Real Estate Company ने खरीदी Gurugram में 400 करोड़ की जमीन
गोदरेज ने गुरूग्राम में पहले से कई रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट्स हैं और उम्मीद की जा रही है कि शायद इस पर भी रेजिडेंशियल प्लैट्स बनाए जाएंगे। इससे पहले नवंबर 2022 में गोदरेज ने नोएडा में 377 करोड़ रुपये में 12.4 एकड़ के दो लैंड पार्सल खरीदे थे।

Gurugram की रियल एस्टेट मार्केट में तेजी बरकरार है। अब एक और लिस्टिड कंपनी Godrej Properties ने Microtech Infratech से 403 करोड़ रुपये के एग्रीमेंट वैल्यू पर गुरुग्राम के सेक्टर 103 में लगभग 15 एकड़ जमीन खरीदी है। ये सेल डीड 22 जून 2023 को गोदरेज वेस्टमार्क एलएलपी के नाम पर एग्जीक्यूट किया गया है।
Also Read: Delta Corp: कंपनी को मिला 11,139 करोड़ का टैक्स नोटिस
डॉक्यूमेंट्स से पता चला कि कंपनी ने ट्रांजैक्शन के लिए 28.21 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का पेमेंट किया है।हालांकि ये तय नहीं है कि इस जमीन पर क्या बनेगा। लेकिन गोदरेज ने गुरूग्राम में पहले से कई रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट्स हैं और उम्मीद की जा रही है कि शायद इस पर भी रेजिडेंशियल प्लैट्स बनाए जाएंगे। इससे पहले नवंबर 2022 में गोदरेज ने Noida में 377 करोड़ रुपये में 12.4 एकड़ के दो लैंड पार्सल खरीदे थे।

