
Delta Corp: कंपनी को मिला 11,139 करोड़ का टैक्स नोटिस
कंपनी का कहना है कि वो इस टैक्स नोटिस को लेकर कानूनी विकल्पों पर काम कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टैक्स में शॉर्टफॉल जुलाई 2017 से मार्च 2022 के बीच का है। कंपनी का कहना है कि टैक्स का मुद्दा पहले से ही सरकार और गेमिंग इंडस्ट्री के बीच में झूल रहा है।

कसीनो ऑपरेटर डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) को सरकार की ओर से टैक्स शॉर्टफॉल का नोटिस मिला है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस ने गेमिंग कंपनी डेल्टा कॉर्प को 11139 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है। इस टैक्स के साथ कंपनी को इंटररेस्ट और पेनाल्टी भी जमा करने के लिए कहा गया है।

कंपनी का कहना है कि वो इस टैक्स नोटिस को लेकर कानूनी विकल्पों पर काम कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टैक्स में शॉर्टफॉल जुलाई 2017 से मार्च 2022 के बीच का है। कंपनी का कहना है कि टैक्स का मुद्दा पहले से ही सरकार और गेमिंग इंडस्ट्री के बीच में झूल रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि ग्रॉस वॉल्यूम की बजाए रेवेन्यु के आधार पर टैक्स की कैलकुलेशन की जाए।
शुक्रवार को कंपनी के शेयर फ्लैट कारोबार करते हुए नजर आए थे।
