January-March के दौरान Noida में घरों की बिक्री 19 फीसदी बढ़ी, Gurugram में 12 फीसदी हुई कम: Report
काउंटी ग्रुप के डायरेक्टगर अमित मोदी ने बताया कि अच्छी सड़कें और किफायती आवास सहित कई आधुनिक सुविधाओं ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट को होम बॉयर्स और निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प बना दिया है। नई सरकारी नीतियों और बुनियादी ढांचे पर जोर देने के साथ बॉयर्स ने इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी है।

Real Estate सलाहकार Anarock ने कहा है कि जनवरी-मार्च तिमाही में Gurugram में आवास की बिक्री सालाना आधार पर 12% घट गई, जबकि इस दौरान Noida में आवासीय संपत्तियों की बिक्री में 19% की वृद्धि हुई। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के आंकड़ों से पता चला कि इस साल जनवरी-मार्च में गुरुग्राम के प्राथमिक बाजार (पहली बिक्री) में आवास की बिक्री 12% घटकर 8,550 इकाई रह गई। यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि में 9,750 इकाई था। दूसरी ओर नोएडा में इसी अवधि में आवास की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 1,600 इकाई हो गई। पिछले साल की इसी अवधि में यह संख्या 1,350 इकाई थी।
रिपोर्ट पर टिप्पणी
इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए एनारॉक के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार ने कहा, "गुरुग्राम में मांग मजबूत बनी हुई है। फिर भी, नई आपूर्ति में गिरावट के कारण आईटी शहर में बिक्री घट गई। कई बिल्डरों को परियोजनाएं शुरू करने की मंजूरी नहीं मिली।"
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद गुरुग्राम में और अधिक आवास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। आंकड़ों के अनुसार, इस कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही के दौरान ग्रेटर नोएडा में आवास की बिक्री 19% घटकर 2,350 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की अवधि में 2,900 इकाई थी। जनवरी-मार्च में गाजियाबाद, फरीदाबाद, भिवाड़ी और दिल्ली में कुल मिलाकर 3,150 इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3,160 इकाइयों की थी। कुल मिलाकर, दिल्ली-एनसीआर में रेजिडेंशियल प्रोपर्टीज की बिक्री इस वर्ष की पहली तिमाही में 9 प्रतिशत घटकर 15,650 इकाई रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 17,160 इकाई थी। नोएडा स्थित रियल एस्टेट कंपनी मिगसन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी ने कहा कि नोएडा खरीदारों और डेवलपर्स के लिए दिल्ली-एनसीआर में एक प्रमुख क्षेत्र रहा है। उन्होंने नोएडा में बिक्री में बढ़ोतरी का श्रेय जेवर एयरपोर्ट समेत कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणाओं को दिया। मिगलानी ने कहा कि यह रुझान जारी रहेगा और आने वाले महीनों में नोएडा मार्केट में मजबूत बिक्री देखने को मिलेगी।
Also Read: Adani Total Gas की Barsana Plant में प्रोडक्शन शुरु, रोज 10 टन Biogas बनाएगी कंपनी
क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष और गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ के अनुसार
क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष और गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ के अनुसार, दिल्ली से नजदीक और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा को दुनिया के बेहतर शहरों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है। दुनिया की प्रमुख मल्टी नेशनल कंपनियों के अलावा देश के कई नामी-गिरामी कंपनियां नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस के अलग-अलग लोकेशंस पर निवेश कर रही हैं। खासकर जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने से फिल्म सिटी, टॉय पार्क समेत कई बड़ी औद्योगिक गतिविधियां इस क्षेत्र में हो रही हैं, जिससे बॉयर्स के लिए यह जगह सबसे अधिक पसंदीदा क्षेत्र बना हुआ है।
काउंटी ग्रुप के डायरेक्टगर अमित मोदी
काउंटी ग्रुप के डायरेक्टगर अमित मोदी ने बताया कि अच्छी सड़कें और किफायती आवास सहित कई आधुनिक सुविधाओं ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट को होम बॉयर्स और निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प बना दिया है। नई सरकारी नीतियों और बुनियादी ढांचे पर जोर देने के साथ बॉयर्स ने इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। देखा जाय तो इन्फ्रास्ट्रक्टर के मामले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा दिल्ली एनसीआर में सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बन चुका है। गुरुग्राम और नई दिल्ली की तुलना में नोएडा अभी भी किफायती है जो बॉयर्स के लिए फायदेमंद है।
