
IIFL Securities के शेयर में भारी गिरावट, क्या करें निवेशक?
कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने ब्रोकरेज हाउस IIFL Securities पर बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत कंपनी पर 2 साल का बैन लगा दिया गया है। इस फैसले का बड़ा असर शेयर पर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि ये कंपनी पहले India Infoline Ltd के नाम से जानी जाती थी।

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने ब्रोकरेज हाउस IIFL Securities पर बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत कंपनी पर 2 साल का बैन लगा दिया गया है। इस फैसले का बड़ा असर शेयर पर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि ये कंपनी पहले India Infoline Ltd के नाम से जानी जाती थी। अब ऐसे में कई जरूरी सवाल हैं, पहला - SEBI के इस कदम का असर IIFL Securities के बिजनेस पर कितना व्यापक देखने को मिल सकता है? दूसरा - इस स्टॉक के निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

तो सबसे पहले ये समझ लीजिए कि सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानि SEBI ने क्या कदम उठाया है? सेबी के आदेश के मुताबिक, इस ब्रोकरेज कंपनी IIFL Securities ने अपने क्लाइंट्स के फंड्स का गलत इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से सेबी ने ये फैसला लिया है और कंपनी पर 2 साल तक का बैन लगा दिया है यानि की कंपनी 2 साल तक नए क्वलाइंट्स नहीं बना पाएगी। IIFL पर क्लाइंट्स फंड्स को प्रॉपरायटरी फंड्स के साथ मिक्स करने और उसके बाद उसका गलता इस्तेमाल करने का आरोप लगा।
Also Read: SEBI ने IIFL सिक्योरिटीज के नए क्लाइंट्स जोड़ने पर लगाया 2 साल का बैन
SEBI ने अप्रैल 2011 से लेकर जनवरी 2017 के बीच IIFL Securities के अकाउंट्स की मल्टीपल जांच की, जिसके बाद सेबी ने ये आदेश जारी किया। सेबी ने अपनी जांच में पाया कि IIFL ने अपने क्रेडिट बैलेंस क्लाइंट के फंड्स का इस्तेमाल किया था।
Also Read: Brightcom समूह के शेयरों में तेजी जारी, आज भी अपर सर्किट लगा, SEBI ने 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
SEBI ने अपने आदेश में कहा कि ब्रोकरेज कंपनी IIFL ने क्रेडिट बैलेंस क्लाइंट्स के कानूनी हित में गलत काम किया और ना सिर्फ कंपनी ने खुद को फायदा पहुंचाया बल्कि डेबिट बैलेंस क्लाइंट्स को भी फायदा पहुंचाया। आपको बता दें कि मई 2022 में रेगुलेटर ने ब्रोकरेज कंपनी IIFL सिक्योरिटीज पर 1 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई थी।

अब ऐसे में इस फैसला का बड़ा असर IIFL Securities के शेयर भी देखा जा रहा है। देखते ही देखते शेयर करीब 14 प्रतिशत तक टूट गया और शेयर गिरकर 61.30 रुपए पर पहुंच गया है। ऐसे में समझने की जरूरत है कि इस स्टॉक और कितनी गिरावट आ सकती है?
Also Read: IPO और Mutual Fund पर SEBI का नया प्रस्ताव
वहीं दूसरी ओर IIFL Securities ने अपनी सफाई में कहा है कि SEBI ने पूर्व यानि रेट्रोस्पेक्टिव से अपने नियमों को लागू किया है। इसलिए वो सेबी के आदेश के खिलाफ SAT यानि securities appellate tribunal में अपील करेगी।
अब ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में IIFL Securities की दलीलों का securities appellate tribunal के फैसले पर कितना असर होता है

