
Adani Transmission में GQG Partners ने 1,676 करोड़ रुपये में खरीदी हिस्सेदारी
दिग्गज निवेशक राजीव जैन की GQG Partners ने Adani Group की Adani Transmission में 1,676 करोड़ रुपये में हिस्सा खरीदा है। निवेशक फर्म ने ये खरीदारी शुक्रवार को की है। ये ब्लॉक डील 786.19 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई है। GQG फंड्स ने डील में लगभग 1,676 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी, जबकि प्रोमोटर इकाई ने लगभग 2,665 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ये खरीदारी ऐसे वक्त में आई है जब सिर्फ 2 दिन पहले ही GQG पार्टनर्स और कुछ अन्य निवेशकों ने Adani Enterprises और Adani Green Energy में करीब 1 बिलियन डॉलर में हिस्सा खरीदा था।

दिग्गज निवेशक Rajeev Jain की GQG Partners ने Adani Group की Adani Transmission में 1,676 करोड़ रुपये में हिस्सा खरीदा है। निवेशक फर्म ने ये खरीदारी शुक्रवार को की है। ये ब्लॉक डील 786.19 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई है। GQG फंड्स ने डील में लगभग 1,676 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी, जबकि प्रोमोटर इकाई ने लगभग 2,665 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ये खरीदारी ऐसे वक्त में आई है जब सिर्फ 2 दिन पहले ही GQG पार्टनर्स और कुछ अन्य निवेशकों ने Adani Enterprises और Adani Green Energy में करीब 1 बिलियन डॉलर में हिस्सा खरीदा था।
Also Read: चीनी अरबपति Jack Ma के पाकिस्तानी दौरे ने दुनिया को चौंकाया
फॉर्टिट्यूड ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट ने अदाणी ट्रांसमिशन के 3.39 करोड़ शेयर 786.17 रुपये/शेयर के भाव पर बेचे, गोल्डमैन सैक्स GQG पार्टनर्स इंटरनेशनल अपॉर्च्युनिटीज फंड ने 1.40 करोड़ शेयर खरीदे। GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने ब्लॉक डील के जरिए 786.19 रुपये/शेयर के भाव पर अतिरिक्त 72.59 लाख शेयर खरीदे। 2 मार्च को GQG पार्टनर्स ने अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी ग्रीन समेत अदाणी ग्रुप की 4 कंपनियों में 1.87 बिलियन डॉलर का निवेश किया था। इसके बाद इस निवेशक फर्म ने ओपन मार्केट में खरीदारी के जरिए 400-500 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी और खरीदी। GQG के फाउंडर, राजीव जैन ने पहले ही कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अदाणी ग्रुप में उनका निवेश दोगुना हो जाएगा। अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर सोमवार को 775 रूपये ( दोपहर 2 बजकर 18 मिनट) पर ट्रे़ड कर रहा है, इसमें आज 1% की तेजी देखने को मिली है।


