
चीनी अरबपति Jack Ma के पाकिस्तानी दौरे ने दुनिया को चौंकाया
पाकिस्तान की स्थिति पूरी दुनिया देख रही है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत ऐसी हो गई है कि मुस्लिम देशों तक ने मदद करने से इनकार कर दिया है। बार-बार IMF के आगे ही पाकिस्तान को हाथ फैलाना पड़ रहा है। सोचिए जिस देश में खुद वहां की जम्हूरियत नहीं रहना चाह रही हो, एक के बाद एक कंपनियां जा रही हो। ऐसे में चीन के अरबपति बिजनेसमैन की इस अनएक्सपेक्टेड विजिट से दुनिया हैरान रह गई है। दरअसल चीनी अरबपति और अलीबाबा के को-फाउंडर जैक मा ने अचानक पाकिस्तान का दौरा किया है।

Pakistan की स्थिति पूरी दुनिया देख रही है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत ऐसी हो गई है कि मुस्लिम देशों तक ने मदद करने से इनकार कर दिया है। बार-बार IMF के आगे ही पाकिस्तान को हाथ फैलाना पड़ रहा है। सोचिए जिस देश में खुद वहां की जम्हूरियत नहीं रहना चाह रही हो, एक के बाद एक कंपनियां जा रही हो। ऐसे में चीन के अरबपति बिजनेसमैन की इस अनएक्सपेक्टेड विजिट से दुनिया हैरान रह गई है। दरअसल चीनी अरबपति और अलीबाबा के को-फाउंडर Jack Ma ने अचानक पाकिस्तान का दौरा किया है। जैक मा की इस अनएक्सपेक्टेड विजिट ने पूरी दुनिया के एनालिस्टों के बीच हलचल बढ़ा पैदा कर दी। इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, जैक मा की इस यात्रा और वहां के प्रोग्राम के बारे में चीनी दूतावास को भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि कभी एशिया के सबसे रईस शख्स रहे जैक मा आखिर गुपचुप तरीके से पाकिस्तान क्यों पहुंचे। आखिर ऐसे कंगाल मुल्क में जैक मा को जाने की जरूर क्यों पड़ी? सबसे पहले जानते हैं कि जैक मा का पूरा प्रोग्राम क्या था? फिर आपको बताते हैं कि इतना बड़ा बिजनेसमैन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ क्यों पहुंचा?
Also Read: अचानक Elon Musk क्यों हो गए मोदी के 'जबरा फैन'?
बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट (BOI) के पूर्व चेयरमैन Muhammad Azfar Ahsan ने जैक मा के पाकिस्तान यात्रा की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जैक 29 जून को लाहौर पहुंचे थे और 23 घंटे तक रुके थे। यात्रा के दौरान जैक मा ने सरकारी अधिकारियों और मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया। वो एक निजी स्थान पर रुके थे। 30 जून को जैक मा जेट एविएशन के VP-CMA नाम के पर्सनल जेट से उज्बेकिस्तान और फिर वापस चीन लौट गए। इतना ही नहीं c। इसमें पांच चीनी नागरिक, एक डेनिश और एक अमेरिकी नागरिक था। सभी हॉन्गकॉन्ग के कॉमर्शियल एविएशन सेक्टर से एक चार्टर्ड के जरिए नेपाल और वहां से पाकिस्तान पहुंचे थे।

अब ऐसे में सवाल उठता है कि जैम मा आखिर पाकिस्तान गए क्यों थे? जैक मा की पाकिस्तान यात्रा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान के लिए जैक मा की यात्रा का सकारात्मक परिणाम आएगा। सोशल मीडिया पर जौक मा की इस यात्रा को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मा और उनकी टीम पाकिस्तान में कारोबार के अवसर तलाश रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस यात्रा के दौरान उन्होंने देश में कई ट्रेड सेंटर्स का दौरा किया। साथ ही कारोबारियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं के अधिकारियों से बात की। हालांकि किसी भी बिजनेस डील या मीटिंग के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Also Read: Suppliers की तलाश मे Google, भारत में शुरू हो सकता है Pixel Phone का प्रोडक्शन
जैक मा मार्च 2020 में मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े अमीर बिजनेसमैन बन गए थे। लेकिन उसी साल अक्टूबर में उनका एक बयान उनके लिए गले की हड्डी बन गया था। जैक मा ने चीन के बैंकों पर साहूकारों जैसी मानसिकता रखने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अलीबाबा के बुरे दिन आ गए थे। अब देखना होगा कि पाकिस्तान के लिए और जैक मा के लिए ये दौरा कितना काम का साबित होता है।


