scorecardresearch

Chhath Special Trains: छठ पर जाना है घर, कैसे मिलेगा कन्फर्म टिकट?

गाड़ी संख्या 01150 दानापुर सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन- ये ट्रेन 17 नवंबर, शुक्रवार को 12.00 बजे, दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी और 18 नवंबर को 23.45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इन ट्रेनों में 22 अनारक्षित कोच 20 जनरल कोच और 2 एसएलआर कोच होंगी।

Advertisement
छठ के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है
छठ के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है

सूर्य उपासना का महापर्व छठ करीब है, इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग प्रमुख रूप से यूपी, बिहार और झारखंड के लोग आस्था के इस महापर्व मनाने के लिए अपने घरों को लौटते हैं। छठ के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है। हाल इतना बुरा है कि लोग बुरी तरह ठुंस कर ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। कई लोगों को कन्फर्म टिकट तक मिलना काफी मुश्किल है। ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा देश के प्रमुख शहरों से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे द्वारा जम्मू तवी तथा कटिहार रेलवे स्टेशनों के बीच त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी (एक ट्रिप एकतरफ़ा) का संचालन कर रही है।

advertisement

Also Read: Manappuram Finance: शेयर 8% उछलकर एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

गाड़ी संख्या 04662 जम्मू तवी-कटिहार आरक्षित त्यौहार स्पेशल (एक ट्रिप केवल एक तरफ के लिए)- गाड़ी संख्या 04662 जम्मू तवी से कटिहार के लिए दिनांक 16 नवंबर 2023 केवल एक तरफ के लिए चलेगी। यह त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ी जम्मू तवी से रात 11:20 बजे प्रस्थान करके एक दिन बाद सुबह 09.00 बजे कटिहार पहुंचेगी। ये स्पेशल रेलगाड़ी पठानकोट कैंट, जलंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगरिया तथा नौगछिया स्टेशनों पर ठहरेगी। गाड़ी संख्या 01149 सीएसएमटी दानापुर स्पेशल ट्रेन- ये ट्रेन 16 नवंबर, गुरुवार को सीएसएमटी से 00.30 बजे  प्रस्थान करेगी और 17 नवंबर को 08.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01150 दानापुर सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन- ये ट्रेन 17 नवंबर, शुक्रवार को 12.00 बजे, दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी और 18 नवंबर को 23.45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इन ट्रेनों में 22 अनारक्षित कोच 20 जनरल कोच और 2 एसएलआर कोच होंगी।

सूर्य उपासना का महापर्व छठ करीब है
सूर्य उपासना का महापर्व छठ करीब है