scorecardresearch
Advertisement

दिवाली पर चीनी सामान की बिक्री क्यों ज्यादा? पीयूष गोयल ने बताया क्या है समाधान

दिवाली के दौरान भारतीय दुकानदारों के मुकाबले चीनी सामान की ज्यादा बिक्री को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत में भी जापान और कोरिया जैसी राष्ट्रीय भावना विकसित करने की जरूरत है, ताकि लोग अच्छी गुणवत्ता वाले देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें। पीयूष गोयल के मुताबिक, भारत एक लोकतांत्रिक देश है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों का पालन करता है। ऐसे में विदेशी सामान की बिक्री को जबरदस्ती नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि बदलाव तभी आएगा, जब लोग खुद भारत में बने उत्पाद खरीदने का फैसला करेंगे। सुनिए उनका पूरा बयान।