scorecardresearch
Advertisement

सीएम योगी का बड़ा दावा: 9 साल में तीन गुना हुई UP की अर्थव्यवस्था, 50 लाख करोड़ निवेश से बदलेगा भविष्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास मॉडल और निवेश की उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में यूपी की GSDP तीन गुना बढ़ी है और प्रति व्यक्ति आय में भी बड़ा सुधार हुआ है। राज्य में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने, 15 लाख करोड़ रुपये के जमीन पर उतरने और 65 लाख से अधिक रोजगार अवसरों का दावा किया गया। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, रेलवे, वाटरवे और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के विस्तार के साथ यूपी को एक मजबूत औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में काम जारी है।