scorecardresearch
Advertisement

Trump Putin Meeting: चीन में ट्रंप-पुतिन की बड़ी मुलाकात, ऐतिहासिक वार्ता से पहले क्या बोले ट्रंप?

APEC Summit 2026 के दौरान चीन के शेनझेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय मुलाकात सुर्खियों में है। ऐतिहासिक त्रिपक्षीय वार्ता से पहले ट्रंप ने पुतिन के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए बातचीत से सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद जताई। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और इस बैठक से कई अच्छी चीजों की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने आगे एक और बैठक होने का भी संकेत दिया। आखिर इस मुलाकात के क्या मायने हैं? वैश्विक राजनीति और अमेरिका-रूस संबंधों पर क्या असर पड़ेगा? देखिए पूरी रिपोर्ट Business Today Bazaar पर।