scorecardresearch
Advertisement

भारत-जापान मिलकर बढ़ाएंगे रक्षा ताकत! टोक्यो से राजनाथ सिंह का बड़ा संदेश

भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को नई रफ्तार देने की तैयारी है। टोक्यो में आयोजित India-Japan 2+2 Ministerial Dialogue के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर अहम बयान दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में मिसाइल और अंडरवॉटर टेक्नोलॉजी, समुद्री सुरक्षा, एयर और स्पेस डोमेन अवेयरनेस तथा रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास पर चर्चा हुई। 'Design with Japan Make in India' के तहत डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। भारत-जापान की यह साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? देखिए टोक्यो से राजनाथ सिंह का पूरा बयान Business Today Bazaar पर।